27.6 C
Lucknow
मंगलवार, अगस्त 4, 2026

CM विजय-तृषा पर टिप्पणी कर बुरे फंसे उदयनिधि स्टालिन, लिए गए हिरासत में

चेन्नई। डीएमके नेता और विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) को चेन्नई स्थित उनके घर से पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन पर मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। कल उनकी रैली में एक्ट्रेस तृषा के खिलाफ नारे लगाए गए थे।

यह भी पढ़ें-थलापति विजय की ‘जन नायकन’ देख झूमे दर्शक, एक्टर की एंट्री होते ही बजी सीटियां

बता दें कि कावेरी जल विवाद पर एक रैली के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय और अभिनेत्री तृषा पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विजय की पार्टी टीवीके ने शिकायत दर्ज कराई थी और इस मामले को लेकर उदयनिधि स्टालिन ने मंगलवार को मद्रास हाई कोर्ट में अपने खिलाफ दर्ज मामले में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की।

जब जस्टिस जीके इलांथिरैयन ने कार्यवाही शुरू की तो वकील हसन मोहम्मद जिन्ना ने याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग की। अनुरोध स्वीकार करते हुए जज ने दोपहर बाद अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति व्यक्त की। यह मामला सोमवार को तंजावुर में कावेरी जल-बंटवारे के मुद्दे पर विरोध करने के लिए आयोजित डीएमके की रैली से जुड़ा है। अपने संबोधन के दौरान उदयनिधि ने कथित तौर पर मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए डबल मीनिंग वाली टिप्पणी की, जिससे राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया।

टीवीके की शिकायत के बाद तंजावुर पुलिस ने डीएमके नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। गिरफ्तारी की आशंका के चलते उदयनिधि ने अग्रिम जमानत के लिए हाई कोर्ट का रुख किया। यह विवाद राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) तक भी पहुंचा। वहां भी टीवीके ने शिकायत दर्ज कराई कि उदयनिधि ने अश्लील, महिलाओं को वस्तु के रूप में पेश करने वाली और यौन संकेत देने वाली टिप्पणियां कीं।

Tag: #nextindiatimes #UdhayanidhiStalin #Trisha #CMVijay

RELATED ARTICLE