27.1 C
Lucknow
मंगलवार, अगस्त 4, 2026

Tata ने बेहद सस्ती कर दी अपनी ये कार, सिर्फ अगस्त तक ही मिलेगा ऑफर

ऑटो डेस्क। आप अगर नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। अगस्त 2026 में Tata मोटर्स ने इलेक्ट्रिक कार खरीदारों के लिए कई तरह के बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर्स पेश किए गए हैं। अगस्त में आप टाटा की ईवी खरीदने पर 3.35 लाख रुपये तक का फायदा पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-130km रेंज के साथ लॉन्च हुई Odysse SUN, मिल रहे महंगे स्कूटर वाले फीचर्स

ये ऑफर्स 31 अगस्त 2026 तक ही मान्य हैं। इनमें टियागो EV और सिएरा EV को शामिल नहीं किया गया है। इस महीने सबसे कम डिस्काउंट नेक्सॉन EV और सबसे ज्यादा छूट कर्व EV पर मिल रही है।

Tata Curvv EV:

नॉन-X वेरिएंट्स – ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट (Ref) के मुताबिक इन पर सबसे ज्यादा 3.35 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है, जिसमें 3 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और 35,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस शामिल है।
Creative ट्रिम – इस पर 2.50 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और 35,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस मिलाकर कुल 2.85 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है।
X-सीरीज वेरिएंट्स – इस पर एक्सचेंज, स्क्रैपेज इंसेंटिव और लॉयल्टी बेनिफिट्स मिलाकर कुल 65,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।

Tata Harrier EV:

-हैरियर EV के एडवेंचर, फियरलेस+ और इंपावर्ड वेरिएंट्स पर शानदार ऑफर्स हैं।
-फ्रीडम ऑफर के तहत एडवेंचर ट्रिम पर 75,000 रुपये और फियरलेस+ और इंपावर्ड ट्रिम्स पर 1 लाख रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।
-एक्सचेंज, स्क्रैपेज बोनस और लॉयल्टी बेनिफिट्स (पुराने टाटा EV मालिकों के लिए 1 लाख रुपये तक) को जोड़कर फियरलेस+ और इंपावर्ड ट्रिम्स पर 2.75 लाख रुपये तक और एडवेंचर ट्रिम पर 2.50 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है।​

Tata Punch EV:

लॉन्ग रेंज (LR) – इस पर 1.10 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और 35,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस मिलाकर कुल 1.45 लाख रुपये की छूट मिल रही है।
मीडियम रेंज (MR) – इस पर 90,000 रुपये के कैश डिस्काउंट के साथ कुल 1.25 लाख रुपये तक के फायदे हैं।
स्मार्ट ट्रिम – इस 60,000 रुपये के कैश डिस्काउंट के साथ कुल 95,000 रुपये तक का डिस्काउंट उपलब्ध है।

Tata Tiago EV:

Tiago EV पर भी पंच EV जितना ही डिस्काउंट मिल रहा है।
पुराने मॉडल का LR XT वेरिएंट – इस पर 70,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपये का फ्रीडम ऑफर और 25,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस मिलाकर कुल 1.45 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है।
अन्य वेरिएंट्स – इसके LR वेरिएंट्स पर 1.25 लाख रुपये तक और MR वेरिएंट्स पर कुल 65,000 रुपये तक के फायदे उपलब्ध हैं।

Tag: #nextindiatimes #TATA #TataCurvvEV

RELATED ARTICLE