मुंबई। एमएस धोनी (MS Dhoni) अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट के सालों बाद भी सुर्खियों में बने रहते हैं। अब धोनी सिर्फ IPL में खेलते हैं और जब भी मैदान में उतरते हैं, तब फैंस का क्रेज अलग लेवल पर जा चुका होता है। मगर ‘थाला’ अपनी पर्सनल लाइफ में भी कुछ शौक रखते हैं। इन्हीं में से एक शौक के बारे में सब जानते हैं, वह शौक है स्पोर्ट्स बाइक्स का।
यह भी पढ़ें-क्रिकेट में कभी जमीन पर लुढ़काते हुए फेंकते थे गेंद, ऐसे हुई राउंडआर्म की शुरुआत
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान के पास कावासाकी निंजा से लेकर हार्ले डेविडसन फैटबॉय जैसी स्टाइलिश और बेहद महंगी मोटरसाइकिल हैं। धोनी की सबसे पहली मोटरसाइकिल यामाहा आरडी350 थी, जो आज भी उनके पास है। यही नहीं सालों पहले राजदूत मोटरसाइकिल का भी अलग रुतबा हुआ करता था, धोनी के बाइक कलेक्शन में वह भी मौजूद है। धोनी हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे, जहां वो एक रेसिंग ट्रैक पर स्पोर्ट्स बाइक चलाते दिखे हैं।

एमएस धोनी के बाइक कलेक्शन में सबसे महंगी मोटरसाइकिल कनफेडरेट X132 हैलकैट बताई जाती है, जिसकी भारत में कीमत 47 लाख-52 लाख तक है। वहीं कावासाकी निंजा ZX 14R की कीमत 22 लाख तक बताई जाती है। हालांकि इस मॉडल को भारत में बंद कर दिया गया है।
उनके पास डुकाती 1098 मॉडल स्पोर्ट्स बाइक भी है, जिसकी कीमत 12 लाख से भी ऊपर है। इसके अलावा उनके बाइक कलेक्शन में यामाहा आरडी350 के अलावा राजदूत, टीवीएस अपाचे आरआर 310 के साथ-साथ हार्ले डेविडसन फैटबॉय भी है। कुछ समय पहले एक इवेंट में एमएस धोनी ने खुद बताया था कि उनके पास 100 से भी ज्यादा बाइक्स हैं। उन्होंने बताया कि उनका बाइक कलेक्शन 100 से भी बड़ा है, लेकिन उनमें से केवल 30-35 ही चलने की हालत में हैं। कोविड के समय जब लॉकडाउन लगा था, तब धोनी ने अपनी बाइक्स के साथ खूब सारा समय बिताया था।
Tag: #nextindiatimes #MSDhoni #Cricket




