27.6 C
Lucknow
मंगलवार, अगस्त 4, 2026

लॉन्च से पहले लीक हुई Google Pixel 11 Series की कीमत, देखें फीचर्स

टेक्नोलॉजी डेस्क। Google की अगली Pixel स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pixel 11 लाइनअप की पूरी जानकारी लीक हो गई है, जिसमें कीमत और स्पेसिफिकेशन से जुड़े कई बड़े खुलासे किए गए हैं। इस सीरीज में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल हो सकते हैं। हालांकि, Google ने अभी तक इन फीचर्स और कीमतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें-Google Pixel 10a हुआ लॉन्च, मिलेगी 5100mAh बैटरी और 48MP कैमरा

लीक रिपोर्ट के अनुसार, Pixel 11 की शुरुआती कीमत 899 डॉलर यानी करीब 85,800 रुपये हो सकती है। पिछले मॉडल की तुलना में इसकी कीमत बढ़ सकती है। हालांकि, इसके साथ कंपनी बेस मॉडल में 128GB स्टोरेज की जगह 256GB स्टोरेज दे सकती है।Pixel 11 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकता है।

फोन में Google का नया Tensor G6 प्रोसेसर और Titan M3 सिक्योरिटी चिप मिल सकती है। बैटरी की बात करें तो इसमें 4,985mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 30W वायर्ड चार्जिंग और Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। कैमरे में बदलाव देखने को मिल सकता है। Pixel 11 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं, बेस मॉडल से टेलीफोटो कैमरा हटाया जा सकता है।

Google Pixel 11 Pro में 6.3 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले और Pro XL में 6.8 इंच का बड़ा LTPO OLED पैनल मिल सकता है। दोनों फोन में 1Hz से 120Hz तक अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और बेहतर ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। इनमें 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 48 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ 5x ऑप्टिकल जूम मिल सकता है।

Tag: #nextindiatimes #GooglePixel11Series #technology

RELATED ARTICLE