32.7 C
Lucknow
सोमवार, अगस्त 3, 2026

UP Assembly Session: “चढ़ावा चोरी करके हज को चले…”, केशव मौर्य के तंज पर सपा का पलटवार

लखनऊ। यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र (UP Assembly Session) शुरू हो गया है। सत्र शुरू होने से पहले सपा और कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता दानपेटी में चिल्लर भरकर विधानसभा पहुंचे।

यह भी पढ़ें-अखिलेश या डिंपल यादव, जानें दोनों में कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?

सत्र के पहले दिन विधानसभा में देश के सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा गया। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। वहीं विधान परिषद में कार्यवाही चल रही है।

मानसून सत्र चार दिन यानी छह अगस्त तक चलने की संभावना है। सरकार पिछले सत्र के बाद से अब तक नौ अध्यादेश ला चुकी है। इन अध्यादेशों के स्थान पर सरकार अब इनके प्रतिस्थानी विधेयक तथा कुछ नए विधेयक भी इस सत्र में ला सकती है। केशव मौर्य ने विधान परिषद में कहा कि मथुरा और काशी में भी मंदिर बनकर रहेगा।

विधानमंडल में केशव मौर्य ने तंज कसते हुए कहा कि 100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। इस पर सपा नेताओं ने जवाब दिया- आप चढ़ावा चोरी करके हज को चले। इसके अलावा केशव मौर्य ने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर देखकर इनकी छाती फट रही है।

सपा विधायक लाल बिहारी यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सरकार पर तंज कसा। कहा कि जब ट्रस्ट बना तो RSS और बीजेपी के लोगों को सदस्य निर्वाचित किया गया। मंदिर ट्रस्ट में आरएसएस और बीजेपी से जुड़े लोगों का वर्चस्व है। ट्रस्ट के गठन से ही भ्रष्टाचार और अनियमितताएं हैं। विधानपरिषद में सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला सदन में उठाया। कहा कि श्रद्धालु अपनी इच्छा से मंदिरों में चढ़ावा देते हैं। ऐसे में चढ़ावे के पैसे में गड़बड़ी गंभीर मामला है।

Tag: #nextindiatimes #UPAssemblySession #samajwadiparty

RELATED ARTICLE