नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के ई-20 पेट्रोल के विरोध में प्रधानमंत्री आवास तक प्रस्तावित मार्च से आधे घंटे पहले ही दिल्ली पुलिस ने आप मुख्यालय की घेराबंदी कर दी। इस दौरान बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। फिरोजशाह रोड यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें-शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पोस्ट में लिखी बड़ी बात
दरअसल, दिल्ली पुलिस ने प्रस्तावित यात्रा को अनुमति देने से इंकार कर दिया है। यह यात्रा ई20 पेट्रोल के विरोध में आयोजित की जानी थी। पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की कि न तो केजरीवाल और न ही उनकी पार्टी ने करीब 100 लोगों की इस यात्रा के लिए औपचारिक अनुमति मांगी थी। न ही कोई मंजूरी दी गई थी। अधिकारियों ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू है, जो प्रधानमंत्री निवास की ओर किसी भी जुलूस या यात्रा पर रोक लगाती है।

अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह बीच सड़क पर ही लाखों पिटीशन के साथ धरने पर बैठ गऐ हैं। केजरीवाल का कहना है कि अमेरिका के दबाव में भारत में इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल को बढ़ावा दिया जा रहा है और इसका सबसे ज्यादा असर आम वाहन मालिकों पर पड़ रहा है। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की मांग भी की। उनका कहना है कि वे अपनी बात सरकार तक सीधे पहुंचाना चाहते हैं।
आम आदमी पार्टी का कहना है कि E20 पेट्रोल को पूरे देश में लागू करने का फैसला आम लोगों और करोड़ों वाहन मालिकों पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है। पार्टी का आरोप है कि सरकार ने इस फैसले से पहले पर्याप्त चर्चा नहीं की और पुराने वाहनों पर इसके असर को लेकर लोगों की चिंताओं को नजरअंदाज किया। इसी मुद्दे को लेकर अरविंद केजरीवाल आज प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालेंगे।
Tag: #nextindiatimes #AAP #ArvindKejriwal




