27.6 C
Lucknow
मंगलवार, अगस्त 4, 2026

बिना वर्कआउट ज्यादा प्रोटीन लेना पड़ सकता है भारी, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल हर कोई हाई-प्रोटीन डाइट के पीछे भागता नजर आता है लेकिन क्या सच में हम सभी को ढेर सारे प्रोटीन की जरूरत है? हाल ही में हुए एक चौंकाने वाले अध्ययन में यह बात सामने आई है कि अगर आप ‘सेडेंटरी लाइफस्टाइल’ जीते हैं, तो कम प्रोटीन का सेवन आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें-क्या आप भी पी रहे हैं वायरल ‘प्रोटीन कॉफी’? पीने से पहले पढ़ लें इसके साइड इफेक्ट्स

इस नई रिसर्च के मुताबिक कम प्रोटीन (protein) खाने से न सिर्फ आपकी सेहत सुधर सकती है, बल्कि आपकी उम्र भी बढ़ सकती है। यह बात बिल्कुल सच है कि जो लोग बहुत ज्यादा एक्टिव रहते हैं या कसरत करते हैं, उनकी मांसपेशियों के विकास के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी और फायदेमंद है।

हालांकि सच्चाई यह है कि आजकल ज्यादातर लोग कोई खास शारीरिक मेहनत या व्यायाम नहीं करते हैं। ऐसे में बहुत से लोग अनजाने में अपनी जरूरत से कहीं ज्यादा प्रोटीन का सेवन कर रहे हैं। लैमिंग चेतावनी देते हैं कि बिना एक्टिविटी के इस तरह जरूरत से ज्यादा प्रोटीन खाना सेहत पर बुरा असर डाल सकता है।

इससे पहले के कई अध्ययनों में यह भी देखा जा चुका है कि मक्खियों और चूहों की डाइट में जब प्रोटीन कम किया गया, तो उनकी उम्र में इजाफा हुआ। सबसे खास बात यह रही कि इसके लिए उनकी कैलोरी की मात्रा को कम करने की भी जरूरत नहीं पड़ी। इस अध्ययन का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि प्रोटीन हर किसी के लिए बुरा है। शोध में यह साफ तौर पर बताया गया है कि जो लोग नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, उनके लिए अधिक प्रोटीन लेना फायदेमंद होता है।

शोधकर्ताओं ने बताया कि हाल ही में इंसानों पर भी कई क्लिनिकल ट्रायल किए गए हैं, जिनके नतीजे काफी हैरान करने वाले हैं। इन ट्रायल्स में देखा गया कि प्रोटीन का सेवन कम करने से लोगों का वजन और शरीर का फैट मास कम हो सकता है। साथ ही, इससे फास्टिंग ब्लड शुगर में भी काफी सुधार देखने को मिला।

Tag: #nextindiatimes #protein #research

RELATED ARTICLE