हेल्थ डेस्क। प्रोटीन शेक और सिंपल कॉफी का जमाना अब नहीं रहा, क्योंकि अब कॉफी के नए-नए ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं। कभी ऑरेंज जूस कॉफी लोगों के बीच पॉपुलर होती है तो वहीं अब प्रोटीन शेक और सादी कॉफी का मिक्स्चर यानी प्रोटीन कॉफी (Protein Coffee) ट्रेंड में है। इस नई कॉफी को शॉर्ट फॉर्म में प्रॉफी कहा जा रहा है। सबसे खास बात यह कि प्रॉफी कॉफी लवर्स और जिम लवर्स दोनों की ही फेवरेट बन गई है।
यह भी पढ़ें-गेहूं की नहीं; इस आटे की रोटी खाएं डायबिटीज के मरीज, कंट्रोल रहेगा शुगर
इसके नाम से ही पता चल रहा है कि इस कॉफी को दूध के साथ व्हे प्रोटीन या रेडी टू ड्रिंक प्रोटीन शेक डालकर बनाया जाता है। बिजी लाइफस्टाइल के चलते लोग प्रॉफी पीना पसंद कर रहे हैं जो कैफीन के साथ प्रोटीन की भी कमी पूरी करती है। वहीं, यह प्री वर्कआउट के लिए भी परफेक्ट ड्रिंक बन गई है।

प्रोटीन कॉफी के फायदे:
कॉफी दो एंटीऑक्सीडेंट्स क्लोरोजेनिक एसिड और पॉलीफेनोल से रिच होती है।
रोजाना कॉफी पीने से पार्किंसं, अल्जाइमर रोग और टाइप 2 डायबिटीज बीमारी का खतरा कम होता है।
शरीर की प्रोटीन की जरूरत पूरी होती है।
मसल्स मास मेंटेन करे और लंबे समय तक भूख न लगने दे।
फोकस बढ़ाने और दिमाग को अलर्ट करने में मददगार।
एक्सरसाइज के बाद मसल्स रिकवरी और ग्रोथ में मदद करे।
नुकसान:
कई प्रोटीन पाउडर में पहले से शुगर ज्यादा मात्रा में होता है जो इसे हेल्दी नहीं बनाता।
कॉफी में प्रोटीन पाउडर डालने से उसका गाढ़ापन शायद बहुत से लोगों को पसंद न आए।
प्रोटीन पाउडर और कॉफी का मिक्स्चर पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ा सकता है, इससे ब्लोटिंग और एसिडिटी बढ़ सकती है।
जो लोग कैफीन को लेकर सेंसीटिव हैं, उनके लिए यह किसी भी तरह से अच्छा ऑप्शन नहीं।
ज्यादा प्रॉफी पीने से किडनी पर प्रेशर बढ़ सकता है।




