28 C
Lucknow
रविवार, अगस्त 16, 2026

चौथे दिन Spider-Man Brand New Day ने मारी डबल सेंचुरी, 250 करोड़ पार पहुंची

एंटरटेनमेंट डेस्क। हॉलीवुड फिल्म ‘Spider-Man Brand New Day’ को रविवार की छुट्टी का जबरदस्त फायदा मिला है। इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है। इस फिल्म के अलावा भारतीय सिनेमाघरों में हॉलीवुड की ‘द ओडिसी’ और साउथ सिनेमा की ‘जन नायकन’ जैसी फिल्में भी लग रही हैं।

यह भी पढ़ें-

सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने चौथे दिन यानी रविवार को 76 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि तीसरे दिन 70.25 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 256.33 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर से स्पाइडर मैन के रोल में नजर आए हैं। इस फिल्म के निर्देशक डेस्टिन डेनियल क्रेटन हैं।

‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ कमाई के मामले में कई हॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड भारत में तोड़ रही है। जैसे चार दिन में ही 250 करोड़ रुपये ही कमाई कर चुकी है। वहीं यह हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स एंड गेम’ के पहले हफ्ते के कलेक्शन के करीब भी पहुंच चुकी है। बता दें कि ‘एवेंजर्स एंड गेम’ ने भारत में पहले हफ्ते में यानी 7 दिन में 260.40 करोड़ रुपये कमाए थे।

डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जैकब बैटलन, मार्क रफालो, जॉन बर्नथल, सैडी सिंक और ट्रैमेल टिलमैन भी हैं। यह मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में टॉम हॉलैंड की चौथी सोलो स्पाइडर-मैन फिल्म है। इधर फिल्म ‘जन नायकन’ को रिलीज हुए 11वें दिन 10.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि दसवें दिन 7.80 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 175.60 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म में मुख्य भूमिका में विजय थलापति हैं, जो अब तमिलनाडु के सीएम बन चुके हैं।

Tag: #nextindiatimes #SpiderManBrandNewDay #Hollywood

RELATED ARTICLE