एंटरटेनमेंट डेस्क। अभिनेता अमरीश पुरी (Amrish Puri) की खलनायिकी के आगे सिनेमा के बड़े-बड़े खलनायक भी फेल हैं। उनकी खलनायिकी के चर्चे तो हॉलीवुड तक हैं। उन्होंने इंटरनेशनल फिल्मों में अपने अभिनय की काबिलियत से हर किसी को हैरान किया है।
यह भी पढ़ें-ये है Bollywood की सबसे पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस, नेटवर्थ में कैटरीना भी पीछे
अमरीश पुरी ने ऑन-स्क्रीन कई आइकॉनिक किरदार निभाए हैं, लेकिन 25 साल पहले आई एक फिल्म आज भी लोगों की सबसे फेवरेट है। इस फिल्म में उन्होंने एक खलनायक की भूमिका निभाई थी। भले ही बड़े पर्दे पर वह एक सख्स मिजाज के पिता और मन में दुश्मनी पालने वाले शख्स बने हुए हों, लेकिन ऑफ-स्क्रीन वह फिल्म की स्क्रिप्ट सुनते ही रो पड़े थे।
यह फिल्म का किस्सा ‘गदर: एक प्रेम कथा’ (Gadar: Ek Prem Katha) से जुड़ा है। अनिल शर्मा ने फिल्म का निर्देशन किया था। इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और अमरीश पुरी मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म में अमरीश पुरी ने अशरफ अली का किरदार निभाया था। ‘गदर: एक प्रेम कथा’ 2001 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड दिए थे। यह फिल्म आज भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक है।

जब यह फिल्म बन रही थी, तब अनिल शर्मा ने अमरीश पुरी को कहानी सुनाई थी। उन्होंने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में रिवील किया था कि जब वह अभिनेता को कहानी सुना रहे थे, तब बार-बार वह एक मिनट का बोलकर चले जाते थे। जब डायरेक्टर ने उनसे पूछा कि वह बार-बार क्यों आ-जा रहे हैं, तब अमरीश ने कहा कि उन्हें रोना आ रहा था। हालांकि, वह उनके सामने इसलिए नहीं रोए कि कहीं उन्हें रोता देख वह उनकी फीस घटा न दें।
Tag: #nextindiatimes #AmrishPuri #Entertainment




