स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुभदीप घोष को टीम इंडिया का नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। कुछ दिन पहले ही सहायक कोच रायन टेन डोइशे और फील्डिंग कोच टी दिलीप की टीम इंडिया से छुट्टी कर दी गई थी। शुभदीप कभी भारत की सीनियर टीम के लिए नहीं खेल पाए लेकिन अब बतौर कोच अपना डेब्यू करने को तैयार हैं।
यह भी पढ़ें-न विराट, न बच्चे…, अनुष्का शर्मा के फोन के वॉलपेपर पर ये किसकी फोटो?
57 वर्षीय शुभदीप घोष (Shubhdeep Ghosh) भारतीय क्रिकेट का बहुत बड़ा नाम नहीं रहे हैं। डोमेस्टिक क्रिकेट में असम और रेलवे के लिए खेले हैं और धीरे-धीरे एक कोच के तौर पर नाम कमाया है। उन्होंने अपने फर्स्ट-क्लास करियर में 17 मैचों में 316 रन बनाए और लिस्ट-ए करियर में भी इतने ही मैच खेलकर 307 रन बनाए थे।
क्रिकेट छोड़ने के बाद शुभदीप घोष उभरते हुए क्रिकेटरों के लिए कैम्प लगाया करते थे और उन्हें कोचिंग देते थे। पिछले डेढ़ दशक में उन्होंने एक बेहतरीन फील्डिंग कोच के रूप में पहचान बनाई है। उन्हें ‘जॉय’ के नाम से भी जाना जाता है।

शुभदीप की खासियत यह है कि वे हर एक खिलाड़ी को अलग से परखते हैं। वह कैसे मूव करता है, उसकी ताकत क्या है और उसे कहां सुधार की जरूरत है। वो भारतीय क्रिकेट में निचले स्तर से होते हुए टॉप पर पहुंचे हैं। उन्होंने नेशनल क्रिकेट अकादमी, इंडिया ए, IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स में काम किया है। उन्होंने गौतम गंभीर के साथ पहले भी काम किया है। 2014 में जब गंभीर KKR के कप्तान थे, तब शुभदीप घोष टीम के सपोर्ट स्टाफ में शामिल थे। वो हाल ही में इंडिया ए के साथ श्रीलंका टूर पर भी गए थे।
Tag: #nextindiatimes #ShubhdeepGhosh #BCCI




