हेल्थ डेस्क। गर्मी का मौसम कई स्वास्थ्य समस्याएं भी लेकर आता है। बढ़ता हुआ तापमान ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar) को भी सीधे तौर पर प्रभावित कर सकता है। यह मौसम उन लोगों को लिए मुश्किल हो जाता है, जो पहले से ही डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापे या दिल से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे हैं।
यह भी पढ़ें-रोज की छोटी-मोटी बातें भूलना भी हैं डायबिटीज का संकेत, इन लक्षणों को न करें इग्नोर
जब तापमान बढ़ता है, तो शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए ब्लड वेसल्स को फैला देता है, ताकि गर्मी त्वचा के रास्ते बाहर निकल सके। इस प्रक्रिया के कारण ब्लड प्रेशर अचानक गिर सकता है, जिससे चक्कर आना, थकान, डिहाइड्रेशन और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में फ्लूइड और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। इससे ब्लड वॉल्यूम कम हो सकता है, जो ब्लड प्रेशर में खतरनाक उतार-चढ़ाव पैदा करती है। दिल की बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति में यह समस्या काफी गंभीर हो सकती है।

गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होने के कारण खून गाढ़ा हो जाता है और ब्लड में ग्लूकोज का कॉन्सनट्रेशन बढ़ जाता है, जिससे शुगर लेवल बढ़ने लगता है। एक कारण यह भी है कि गर्मी की वजह से त्वचा से इंसुलिन का अब्जॉर्प्शन तेज हो सकता है, जिससे अचानक शुगर लेवल बहुत कम होने की स्थिति बन सकती है। डायबिटीज के मरीजों में लू लगने का खतरा ज्यादा होता है, क्योंकि शरीर का कूलिंग मकेनिज्म कमजोर हो जाता है।
रखें ये सावधानियां:
खुद को हाइड्रेटेड रखें और भरपूर मात्रा में पानी और एलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर ड्रिंक्स पिएं।
दोपहर की सीधी धूप में बाहर निकलने से बचें।
ब्लड प्रेशर और शुगर की नियमित रूप से जांच करवाएं।
अपनी दवाएं समय पर लें।
Tag: #nextindiatimes #BloodSugar #Lifestyle




