37 C
Lucknow
Friday, April 17, 2026

रोज की छोटी-मोटी बातें भूलना भी हैं डायबिटीज का संकेत, इन लक्षणों को न करें इग्नोर

लाइफस्टाइल डेस्क। आज के समय में डायबिटीज एक ऐसी बीमारी बन चुकी है जो हर उम्र के व्यक्ति को अपनी चपेट में ले रही है। जब भी हम डायबिटीज (Diabetes) की बात करते हैं, तो अक्सर लोगों के दिमाग में ज्यादा प्यास लगना या बार-बार टॉयलेट जाना जैसे लक्षण ही आते हैं।

यह भी पढ़ें-हाई बीपी और शुगर वालों के लिए बेस्ट है ये डाइट प्लान, रोज खाएं ये चीजें

हालांकि बार-बार प्यास लगना इसका एक मुख्य संकेत है, लेकिन इसके और भी कई ऐसे संकेत होते हैं, जिन्हें अक्सर छोटी-मोटी समस्या समझकर लोग टाल देते हैं। अक्सर लोग इसे काम का तनाव या बढ़ती उम्र मान लेते हैं लेकिन चीजों को भूलना या फोकस में कमी आना डायबिटीज का शुरुआती संकेत हो सकता है।

साथ ही नई बातों को समझने या मुश्किल समस्याओं को सुलझाने में आने वाली परेशानी दिमाग की नसों पर पड़ रहे प्रभाव का नतीज हो सकती है। पैरों में होने वाली हल्की जलन या झनझनाहट को अक्सर थकान या गलत जूते पहनने का कारण मान लिया जाता है। हालांकि यह डायबिटिक न्यूरोपैथी का शुरुआती संकेत हो सकता है।

अगर आपको अचानक सब कुछ धुंधला दिखाई देने लगे तो इसे सिर्फ चश्मे का नंबर बढ़ने से न जोड़ें। ब्लड में शुगर ज्यादा होने से आंखों के लेंस में सूजन पैदा कर सकती है, जिससे धुंधला दिखाई देने की समस्या हो जाती है। समय पर इलाज न मिलने पर यह रेटिना को नुकसान पहुंचा सकता है।

हाई शुगर लेवल शरीर की इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता और सेल रिपेयर को धीमा कर देता है। इसके साथ ही दिन भर भरपूर मात्रा में खाने और सोने के बाद भी बहुत थकान महसूस होना इस बात का संकेत है कि आपका शरीर शुगर का सही ढंग से इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है।

Tag: #nextindiatimes #Diabetes #Lifestyle #Health

RELATED ARTICLE

close button