ऑटो डेस्क। Harley Davidson दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रूजर बाइक कंपनी है। कंपनी भारत में अपनी 2025 मॉडल की बिग बाइक की कीमतों की घोषणा कर दी है। जिन बाइकों (bike) की नई कीमतों की घोषणा की गई है वह शानदार डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और क्लासिक स्टाइल (classic style) के साथ आती है। कंपनी की टॉप रेंज की बाइक 41 लाख रुपये के करीब है। एंट्री लेवल बिग बाइक की कीमत 16 लाख से 20 लाख के बीच है।
यह भी पढ़ें-जून के महीने में इन कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, यहां देखें लिस्ट
आइए जानते हैं कि भारतीय बाजार में मिलने वाली हार्ले-डेविडसन (Harley Davidson) की मोटरसाइकिलों की नई कीमत क्या है? हार्ले-डेविडसन ने अपनी 2025 रेंज के लिए भारत में कई मॉडल्स की कीमतें जारी की हैं। ये कीमतें एक्स-शोरूम है। ये कीमतें भारत में हार्ले-डेविडसन की शानदार रेंज को और आकर्षक बनाती हैं।

चलिए Harley Davidson मोटरसाइकिलों की अन्य खूबियां क्या है; बताते हैं आपको। Street Glide Special और Road Glide Special; यह दोनों ही बाइक कंपनी की टॉप रेंज की है, जो 41 लाख रुपये के आसपास की कीमत में आती है। इनका स्टाइल इन्हें रोड ट्रिप्स के लिए पसंदीदा बनाता है। Roadking और Heritage Classic यह दोनों ही मस्कुलर बॉडी और स्पोर्टी परफॉर्मेंस के लिए पॉपुलर है। इन्हें सिटी राइड के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इनकी कीमत 29 लाख रुपये के आसपास है।
अगर बात करें Harley Davidson की बाइक Sportster S और Nightster की तो यह कंपनी की एंट्री लेवल बिग बाइक है, जो किफायती कीमत में शानदार राइडिंग एक्सपीरिएंस देती है। इनकी कीमत 16 लाख से 20 लाख के बीच है। नई कीमतों वाली बाइकों में शानदार डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और क्लासिक स्टाइल है।
Tag: #nextindiatimes #HarleyDavidson #automobile