नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में एक बार फिर से उठापटक देखने को मिल रही है। फिलहाल, एक दिन की तेजी के बाद इसमें मामूली गिरावट देखी गई है। इसी बीच देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के रेट अपडेट कर दिए हैं। जिसके अनुसार आज (21 जुलाई 2026, मंगलवार) भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें-सरकार अब नहीं खरीदेगी Diesel व Petrol वाहन, लगी रोक
हालांकि, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है। आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है।

चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है। आज गुड़गांव में पेट्रोल 102.97 रुपए और डीजल 95.64 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 101.96 रुपए और डीजल 95.44 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार बैंगलोर में पेट्रोल 111.68 रुपए और डीजल 99.56 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.97 रुपए और डीजल 100.68 रुपए प्रति लीटर है। जबकि, चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.51 रुपए और डीजल 89.47 रुपए प्रति लीटर है। हैदराबाद में भी पेट्रोल 116.99 रुपए और डीजल 105.03 रुपए प्रति लीटर है। जयपुर में एक लीटर पेट्रोल 112.66 रुपए और डीजल 97.78 रुपए में मिल रहा है। जबकि, लखनऊ में एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.86 रुपए और डीजल के लिए 95.36 रुपए चुकाना होंगे।
Tag: #nextindiatimes #petrol #petrolprice




