32.4 C
Lucknow
मंगलवार, जुलाई 21, 2026

गंभीर-शुभमन का बड़ा फैसला! टीम इंडिया में दोबारा होगी 348 विकेट लेने वाले खिलाड़ी की एंट्री

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के सितारे इन दिनों गर्दिश में हैं। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर 10 मैच खेलने के बावजूद सिर्फ 1 मुकाबले में जीत नसीब हुई। अब 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है। इसके बाद श्रीलंका के साथ 2 टेस्ट खेलने हैं। जिसके लिए बीसीसीआई की ओर से इस हफ्ते टीम का ऐलान हो सकता है।

यह भी पढ़ें-कौन हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई रन मशीन प्रतिका रावल?

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा की वापसी हो सकती है। 15 अगस्त से शुरू होने वाली भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए इसी हफ्ते टीम का ऐलान होने वाला है। जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा की टीम में वापसी हो सकती है, दोनों खिलाड़ियों ने पिछले साल नवंबर के महीने में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेला था।

ऐसे में गेंदबाजी को धार देने के लिए सिलेक्टर जस्सी और जड्डू की टीम में एंट्री करवा सकती है। क्योंकि भारतीय टीम एक और सीरीज हार बर्दाश्त नहीं करना चाहेगी। बता दें कि जडेजा ने 89 टेस्ट मैचों में 348 विकेट लिए हैं। वही बुमराह के खाते में 52 मैचों में 234 सफलताएं हैं।

रविंद्र जडेजा की वापसी एक तरीके से मौजूदा टीम मैनेजमेंट कप्तान शुभमन गिल और हेडकोच गौतम गंभीर की सोच में बदलाव का संकेत देती है। हाल में उन्हें टेस्ट के साथ ही वनडे टीम से भी बाहर कर दिया गया है। जडेजा ने आखिरी वनडे मुकाबला 18 जनवरी को खेला था, इसके बाद भारत ने अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ 3-3 मैचों में एकदिवसीय सीरीज खेली।

इसके साथ ही आपको बता दें कि भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होने वाली है। पहले मुकाबला गॉल में खेला जाएगा। फिर दूसरे मैच के लिए कोलंबो का रुख किया जाएगा। जिसका आगाज 23 अगस्त से तय है। देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम किन खिलाड़ियों के साथ दौरे पर जाती है। क्योंकि श्रीलंका को उनके घर पर हराना आसान नहीं होने वाला है।

Tag: #nextindiatimes #TeamIndia #shubhmangill

RELATED ARTICLE