नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। संसद मार्च की अपील के बीच उन्होंने ढाई दिन चला अपना अनशन तोड़ दिया है। फिलहाल पिछले दिनों हुए घटनाक्रमों के बीच हर कोई जानना चाहते है कि आखिर अभिजीत दीपके कहां के रहने वाले हैं और उन्होंने कितनी पढ़ाई की है?
यह भी पढ़ें-CJP के संसद मार्च में बवाल, जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों से झड़प; RPF का लाठीचार्ज
कॉकरोच जनता पार्टी को बनाने वाले शख्स का नाम अभिजीत दीपके है। अभिजीत महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) के रहने वाले हैं और वो पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजिस्ट (राजनीतिक संचार रणनीतिकार) हैं। अभिजीत दीपके ने अपनी शुरुआती पढ़ाई छत्रपति संभाजीनगर से की। इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की, लेकिन रुचि न होने के कारण उन्होंने इसे छोड़ दिया।
उसके बाद Abhijit Deepke ने पुणे से पत्राकरिता की डिग्री हासिल की और आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए। अभी वो वे बोस्टन यूनिवर्सिटी (Boston University) से पब्लिक रिलेशंस (Public Relations – PR) में मास्टर ऑफ साइंस (MS) की डिग्री पूरी कर रहे हैं।

अभिजीत दीपके का अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) से पुराना नाता है। उनके एक्स हैंडल से मिली जानकारी के मुताबिक अभिजीत ने साल 2020 से 2023 के बीच आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम के लिए एक एक्टिव वॉलंटियर के रूप में काम किया था। साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान, जब अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने भारी जीत दर्ज की थी, तब अभिजीत ने डिजिटल कैंपेन के जरिए युवाओं को पार्टी से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई थी। उसके बाद दिल्ली के शिक्षा विभाग में कम्युनिकेशन एडवाइजर के तौर पर भी जुड़े रहे।
Tag: #nextindiatimes #AbhijitDeepke #CJP




