नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) में भाजपा (BJP) विधायकों ने जमकर हंगामा किया। दरअसल, भाजपा विधायकों ने जल बोर्ड (Jal Board) में घोटाले संबंधी दिल्ली सरकार की रिपोर्ट पर चर्चा कराने की मांग की थी। लेकिन अध्यक्ष चर्चा के लिए तैयार नहीं हुए। इस पर भाजपा (BJP) विधायकों ने हंगामा किया। इस कारण विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के सभी विधायकों को सदन से मार्शल बाहर करा दिया।
यह भी पढ़ें-केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का सामूहिक उपवास आज
भाजपा (BJP) विधायकों ने अपने प्रदेश अध्यक्ष के साथ विधानसभा परिषद स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने धरना दिया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने जल बोर्ड (Jal Board) में घोटाला किया है। वह इस मामले को दबाने में लगी हुई है। बता दें सदन की कार्यवाही विधानसभा सदस्यों द्वारा अपने अपने निर्वाचन क्षेत्रों के मुद्दे उठाने के साथ शुरू हुई।

भाजपा (BJP) विधायक जल बोर्ड (Jal Board) में हुई कथित अनियमितताओं पर चर्चा की मांग करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने उनके अनुरोध को खारिज कर दिया और विपक्षी सदस्यों को बैठने के लिए कहा। जब भाजपा (BJP) विधायक अपनी मांग पर अड़े रहे तो गोयल ने मार्शलों को उन्हें सदन से बाहर निकालने का निर्देश दिया।
वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने विधानसभा परिसर में भाजपा (BJP) के विधायकों के धरने में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के शामिल होने का खड़ा विरोध किया। उन्होंने इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष को लिखित शिकायत दी है साथ ही उनसे मांग की है कि भाजपा (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा परिषद का दुरुपयोग किया है। इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। उनको विधानसभा में प्रवेश दिलवाने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
Tag: #nextindiatimes #BJP #delhi #Assembly