एजुकेशन डेस्क। यूजीसी नेट जून 2026 एग्जाम में भाग लेने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आज यानी 16 अगस्त 2026 को किसी भी समय प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट (UGC NET June Answer Key) किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। उत्तर कुंजी ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी होगी।
यह भी पढ़ें-कल घोषित होगा UGC NET रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना परिणाम
परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट केवल आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन डिटेल दर्ज करके ही डाउनलोड कर सकेंगे। पर्सनल रूप से उत्तर कुंजी उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी। आंसर की आते ही आप नीचे दी जा रहे स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से उसे डाउनलोड कर सकेंगे।
यूजीसी नेट जून आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर ugcnet.nta.nic.in जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में प्रोविजनल आंसर की लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
अब आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

आंसर की डाउनलोड करने के बाद आप इससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। इस दौरान अगर आप इसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे तो एनटीए द्वारा तय विंडो में उस पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। आंसर की के प्रत्येक उत्तर को चैलेंज करने के लिए अभ्यर्थियों को 200 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा। जो उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करेंगे उनका निराकरण एनटीए द्वारा गठित एक्सपर्ट की टीम द्वारा करवाया जायेगा। एक्सपर्ट इसके बाद फाइनल आंसर की तैयार करेंगे। इसी को ध्यान में रखकर अभ्यर्थियों का रिजल्ट तैयार कर जारी किय जायेगा। परिणाम इस महीने के अंत तक जारी होने की संभावना है।
Tag: #nextindiatimes #UGCNET #AnswerKey




