मुंबई। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय थलापति (Vijay Thalapathy) के एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म जन नायकन फाइनली सिनेमाघरों में आज से रिलीज हो गई है। कड़े संघर्ष के बाद अब ये मूवी पूरी तरह से थिएटर्स में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें-जब दो मुख्यमंत्रियों के हाथ आई थी यूपी की कमान, अटल बिहारी ने किया था आमरण अनशन
इस बीच सोशल मीडिया पर विजय की जन नायकन (Jana Nayagan) को लेकर अर्ली रिव्यू आना भी शुरू हो गए हैं और सिनेमाघरों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। विजय की फैन फॉलोइंग का अंदाजा इस बात से आसानी से लगाया जा सकता है कि सुबह से ही दक्षिण भारत के कई सिनेमाघरों में जन नायकन को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
थलापति विजय की मूवी ‘जन नायक’ को निर्देशक एच. विनोथ ने जिस नए अंदाज में पेश किया है, उसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि एच विनोथ ने विजय की लार्जर-दैन-लाइफ स्क्रीन प्रेजेंस को ध्यान में रखते हुए कहानी को बिल्कुल नए सांचे में ढाला है।

सोशल मीडिया पर फैंस इंटरवल से ठीक पहले के फाइट सीक्वेंस और विजय की धमाकेदार पंच लाइनों की खास चर्चा कर रहे हैं। पहले हाफ की तारीफ करते हुए एक दूसरे ने लिखा, ‘जन नायकन का फर्स्ट हाफ बेहद शानदार और मासी है। थलापति विजय पूरे बीस्ट मोड में नजर आ रहे हैं। प्री-इंटरवल से लेकर इंटरवल तक का पूरा सीन रोंगटे खड़े कर देने वाला है। अनिरुद्ध का बैकग्राउंड म्यूजिक एकदम नेक्स्ट लेवल है और फिल्म ने दूसरे हाफ के लिए जबरदस्त माहौल बना दिया है।’
सिनेमाघरों के अंदर से भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जैसे ही स्क्रीन पर विजय के नाम के साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का टाइटल कार्ड उभरा, पूरा थिएटर सीटी और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विजय की राजनीति में पूरी तरह सक्रिय होने से पहले की यह आखिरी फिल्म है, इसलिए इस भावुक पल को दर्शकों ने रोंगटे खड़े कर देने वाला मोमेंट बताया।
Tag: #nextindiatimes #VijayThalapathy #JanaNayagan




