17 C
Lucknow
Thursday, February 20, 2025

आज कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों शुभ फल की होगी प्राप्ति, पढ़ें अपना राशिफल

मेष: आज शनिवार का दिन मेष राशि के जातकों को वाणी में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी, इससे कारोबार में कमाई बढ़ाने में सफल रहेंगे। आज आप लोगों से अपना काम निकलवाने के लिए कूटनीतिक बुद्धि का सहारा ले सकते हैं। आज आपको जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलता नजर आ रहा है। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई काम भी बनेगा। आपका कोई रुका हुआ काम भी आज शाम तक पूरा हो जाएगा। आज आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा और सोच-समझकर खर्च करना होगा। 

वृषभ : वृषभ राशि के लिए आज शश राजयोग में शनिवार का दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने जीवनसाथी की प्रगति देखकर प्रसन्न होंगे। आपको कोई अच्छी खबर मिलने से खुशी होगी। अगर परिवार में किसी सदस्य की शादी में कोई रुकावट आ रही थी तो आज दूर हो सकती है, शुभ संयोग बनेंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से लाभ मिलेगा। सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। बिजनेस में कमाई से प्रसन्नता होगी।

मिथुन : मिथुन राशि के लिए आज शनिवार का दिन व्यस्तता में बीतने वाला है। आपके ऊपर आज कार्यक्षेत्र के साथ ही साथ पारिवारिक जीवन की भी कई जिम्मेदारियां रहेंगी। आपको अपनी सेहत के मामले में भी आज ध्यान रखने की जरूरत है। यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें। लव लाइफ में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। यदि आज आप किसी से पैसों का लेनदेन करें तो बहुत ही सावधानी से करें। 

कर्क : कर्क राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन आनंददायक रहेगा। लंबे समय से आपका जो काम अटक रहा था वह आज भाई और वरिष्ठजनों के सहयोग से पूरा हो सकता है। नौकरी में आज आप अपने हाथ में लिया गया काम पूरा करने में सफल रहेंगे, टारगेट के पूरा होने से आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। रात्रि के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम जैसे शादी, जन्मदिन आदि में शामिल हो सकते हैं। नौकरी और ऑफिस में आज आपके विचारों का स्वागत होगा। कारोबार में आज कमाई से कर्क राशि के जातकों का मन आनंदित होगा।

सिंह : सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आपके ऊपर घर ऑफिस के काम के साथ ही साथ घर के काम का भी दबाव बना रह सकता है। किसी पारिवारिक जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। वैसे सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए भी आज आप कुछ समय निकाल सकेंगे। आज आप किसी परेशान व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएंगे जिससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। आज कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ आपके कुछ कामों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं या सवाल कर सकते हैं जिससे आपको परेशानी हो सकती है।

कन्या: आज कन्या राशि के जातकों को शुभ योग का लाभ मिलेगा। संतान की ओर से भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज अगर आप किसी को अपने बिजनेस में पार्टनर बनाते हैं तो यह आपके लिए दीर्घकाल में फायदेमंद हो सकता है। आज आप शाम के समय किसी धार्मिक आयोजन अथवा सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। यदि आपका अपने भाइयों से कोई विवाद चल रहा था तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा।

तुला: तुला राशि के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। सितारे बताते हैं कि आज आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे तो आपका काम सफल होगा। बिजनस में आज आपकी कमाई अच्छी रहने वाली है। शाम का समय आपके लिए व्यस्तता वाला रहेगा। आपका कोई पारिवारिक मामला जमीन-जायदाद से संबंधित कोर्ट में चल रहा है तो उसमें आपका पक्ष मजबूत होगा और इस पर कुछ बातचीत हो सकती है। आज आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज अपनी रचनात्मक क्षमता और अनुभव का लाभ मिलेगा। आप अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज दिन भर लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। परिवार के सभी सदस्यों के साथ और दोस्तों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। दूर रहने वाले संबंधियों के साथ भी आज आपका रिश्ता बेहतर होगा और इनकी लंबी बातचीत हो सकती है। बहन और भाई की शादी में आ रही रुकावट दूर होगी, शादी बात चल रही है तो बात आगे बढेगी। यात्रा और वाहन पर धन खर्च का योग भी बनता दिख रहा है। जोखिम वाले काम से आपको बचना चाहिए।

धनु: आज के दिन धनु राशि के जातकों को आर्थिक लेन देन के मामले में सतर्क रहना चाहिए। भूमि मकान में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पिता अथवा किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। नौकरी कारोबार में आज आपको कुछ नए अवसर मिलेंगे। सितारे बता रहे हैं कि आज धनु राशि के जातक नौकरी करोबार के साथ ही घर के महत्वपूर्ण कार्यों को भी पूरा करने का प्रय़ास करेंगे। सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना चाहिए, कोई पुरानी बीमारी है तो परहेज में लापरवाही करने से आपको बचना चाहिए।

मकर : मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कारोबार व्यापार में अपनी मेहनत का लाभ मिलेगा। आपके ऊपर आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी आ सकती है। यात्रा का संयोग भी बन सकता है। किसी निकट संबंधी की सहायता के लिए आपको आगे आना होगा। यदि परिवार में कोई सदस्य विवाह योग्य है तो आज उसके विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से आप प्रफुल्लित होंगे।

कुंभ :कुंभ राशि के लिए आज शनिवार का दिन मिश्रित रहेगा। आज आप अपने प्रियजनों से किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपको आज कुछ अनचाहे काम भी करने पड़ सकते हैं जिससे मन खिन्न होगा। किसी कारण से आपके लिए आज यात्रा का भी संयोग बन सकता है। व्यावसायिक व्यस्तता के कारण आज आप अपनी लव लाइफ के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। या किसी बात को लेकर आपका आज प्रेमी और जीवनसाथी से मतभेद भी हो सकता है।

मीन: मीन राशि के लिए आज फरवरी महीने का पहला दिन खट्टा मीठा रहने वाला है। आज आपको बच्चों से संबंधित किसी बात को लेकर चिंता होगी, लेकिन आप जीवनसाथी की मदद से समस्या को सुलझाने में सफल रहेंगे। आपकी मित्रता का दायरा बढ़ेगा और नए दोस्त बनेंगे। अगर आज आप अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मदद मांगेंगे तो आपको मदद मिल जाएगी। यदि कई दिनों से दाम्पत्य जीवन में कोई परेशानी चल रही थी, तो वह भी आज आपकी माता के सहयोग से समाप्त होती नजर आ रही है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक टाइम बिताएंगे।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button