लाइफस्टाइल डेस्क। मानसून का मौसम डेंगू (Dengue) और मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों के लिए सबसे मुफीद होता है। यही कारण है कि इन दिनों बुखार, सिरदर्द, उल्टी, पेटदर्द जैसी शिकायतें लेकर अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या अधिक देखी जाती है। संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए वैसे तो सतर्कता हर समय जरूरी है, पर इन दिनों जलजमाव, गंदगी के चलते बीमारियां अधिक होती हैं, इसलिए अधिक सतर्क होने की जरूरत होती है।
यह भी पढ़ें –नारियल पानी या छाछ? पढ़ें आपकी सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद
डेंगू बुखार के लक्षण:
कुछ लोगों में डेंगू के शुरुआती लक्षण नहीं होते, कुछ लोगों में इसके हल्के लक्षण हो सकते हैं। आराम करने, पर्याप्त पानी पीते रहने जैसे आसान उपायों से ज्यादातर लोग ठीक हो जाते हैं। हालांकि, कुछ ही मामलों में यह गंभीर रूप ले सकता है। इसके शुरुआती लक्षण:
अचानक बुखार
तेज सिरदर्द
आंखों में दर्द
मांसपेशियों, हड्डियों या जोड़ों में दर्द
थकान या कमजोरी
जी मिचलाना
डॉक्टर से मिलें अगर
पेट में तेज दर्द हो
लगातार उल्टी हो
नाक या मसूड़ों से खून निकल रहा हो
उल्टी या दस्त में खून आए
सांस लेने में तकलीफ हो
यूरिन कम, थकान बहुत अधिक हो
त्वचा पीली या ठंडा हो जाए

ऐसे करें बचाव:
-हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनने चाहिए, ताकि हाथ और पैर पूरी तरह ढंकें हों। पूरी बांह की शर्ट, लंबे ट्राउजर्स, मोजे आदि पहनने से मच्छरों की काटने की आशंका कम रहती है। मच्छरों से बचाव के लिए अच्छे ब्रांड की रिप्लेंट का भी प्रयोग किया जा सकता है।
-खिड़कियों और दरवाजों पर जालीदार कवर लगवाएं। अगर कहीं छेद हो, तो उसे तुरंत ठीक करवाएं। दरवाजों को बंद करके रखें। बच्चों, बुजुर्गों, बीमार लोगों के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल विशेष तौर पर करें।
-डेंगू से तभी सुरक्षित रहेंगे, जब खुद के साथ आसपास की सफाई का भी ध्यान रखेंगे। जलभराव, नाली जाम होने या खुले में गंदगी इकट्ठा होने पर बीमारी की आशंका बढ़ती है। इसकी सफाई का इंतजाम करना चाहिए।
Tag: #nextindiatimes #Dengue #health




