28 C
Lucknow
रविवार, अगस्त 16, 2026

सिद्धार्थनगर में जमीनी विवाद में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, प्राथमिकी दर्ज

सिद्धार्थनगर। जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बुड्ढीखास गांव में जमीन के विवाद में युवक पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने प्राथमिकी (fir) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-

पुलिस को दी गई तहरीर में बुड्ढीखास निवासी गोवर्धन चौहान ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात करीब 9:30 बजे जमीन के विवाद में गांव के रामविलास, सनी देवल और उनके परिवार के लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पहुंचे। तबतक आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

गोवर्धन की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जुटने लगे। इससे पहले ही हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। बुधवार सुबह पीड़ित ने स्थानीय थाने में नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।

थानाध्यक्ष हरे कृष्णा उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आवश्यकता पड़ने पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

RELATED ARTICLE