34.6 C
Lucknow
गुरूवार, जुलाई 30, 2026

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, किया कुछ ऐसा पोस्ट

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रहे अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर फैंस को यह जानकारी दी। 38 साल के रहाणे लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले रहाणे ने 2011 में भारत के लिए डेब्यू किया था।

यह भी पढ़ें-मैदान पर लड़ाई के बाद मुश्किल में वैभव सूर्यवंशी!अब ICC सुना सकता है ये बड़ा फैसला

अजिंक्य रहाणे ने इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो के कैप्शन में लिखा- कैप 278 अब विदा ले रहा है। इतने सालों तक मिले प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद। मैं हमेशा आभारी रहूंगा। वीडियो में अजिंक्य रहाणे ने कहा, ‘जिंदगी की सच्चाई यही है कि हर चीज की शुरुआत होती है और उसका अंत भी। जब सही समय आता है, तो हमें बस उसका सम्मान करते हुए आगे बढ़ना होता है। मैंने अपनी बैटिंग में हमेशा टाइमिंग पर भरोसा किया है और इसके महत्व को समझा है। आज मुझे लगता है कि आगे बढ़ने और इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ ही क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा करने का सही समय आ गया है।’

उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों की बात करते हुए कहा- डोंबिवली से प्रैक्टिस के लिए आने-जाने वाले उस छोटे बच्चे के दिनों से लेकर अब तक, मैंने इस खेल को अपना सब कुछ दिया है। हर दिन, हर पारी और बैटिंग के हर मौके पर मेरा बस एक ही सपना होता था- इंडिया की कैप पहनना। मैंने हमेशा एक ही नियम माना: अपने देश और अपनी टीम को हमेशा खुद से ऊपर रखना। मैंने पूरी ईमानदारी से यह खेल खेला है और मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि अगर आपकी नीयत साफ हो, तो खेल हमेशा आपका ख्याल रखता है।’

2007 में अजिंक्य रहाणे ने मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 205 मैचों में 42 शतक की मदद से उन्होंने 14209 रन बनाए। लिस्ट ए क्रिकेट में 192 मैचों में उनके बल्ले से 6853 तो टी20 में 308 मैचों में 7968 रन निकले। आईपीएल में रहाणे केकेआर के अलावा मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स का हिस्सा रहे।

Tag: #nextindiatimes #AjinkyaRahane #cricket

RELATED ARTICLE