34 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

आज तनावग्रस्त रहेंगे मकर समेत इन राशियों के लोग, पढ़ें राशिफल

Print Friendly, PDF & Email

मेष:मेष राशि वालों के दांपत्य जीवन में आज कुछ मतभेद हो सकते हैं, जिससे वजह से मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से इसे आज खत्म किया जा सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। आज कारोबार में प्रगति देखकर आप प्रसन्न होंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए एकाग्रचित्त होकर काम करना होगा, तभी वे सफलता हासिल कर पाएंगे। सायंकाल के समय परिजनों के साथ किसी खास मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं।

वृषभ :वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन यश और कीर्ति में वृद्धि वाला रहेगा। व्यवसाय में कुछ नई योजनाएं शुरू करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगी, जिसके कारण आप पूरे दिन व्यस्त भी रहेंगे। अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण बच्चों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिसके कारण वे नाराज हो सकते हैं। विदेश में रह रहे परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार मिलने से प्रसन्न होंगे। किसी दोस्त के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। नौकरी पेशा जातक आज रविवार की छुट्टी का आनंद लेंगे। शाम के समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती के मूड में रहेंगे।

मिथुन :मिथुन राशि वालों का लंबे समय से अटके किसी कार्य के पूरा होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रविवार को कुछ लंबित घरेलू कामों में व्यस्त रहेंगे और दैनिक जरूरतों को पूरा करने पर कुछ पैसे भी खर्च करेंगे। आज कोई सरकारी काम पूरा होने से प्रसन्नता रहेगी, जिससे आपको खुशी होगी और आपको कोई संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है। अगर भाइयों के साथ कोई अनबन चल रही है तो उस पर चुप रहना ही आपके लिए बेहतर होगा, अन्यथा संबंधों में दरार आ सकती है। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

कर्क :कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी समारोह में शामिल हो सकते हैं। बिजनस और कार्यक्षेत्र में आज आपकी योजना सफल होगी। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव और महत्व बढेगा। आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज आप अपने बच्चों की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए धन खर्च कर सकते हैं। धर्म कर्म और दान पुण्य के काम भी आज आपके हाथों पूरा हो सकता है। आज आप अपना कुछ समय अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का लाभ प्राप्त होगा।

सिंह : सिंह राशि राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन सुख और उत्साहवर्धक रहेगा। आपकी राशि के स्वामी आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करेंगे। आपको आज संतान पक्ष की ओर से लाभ और खुशी मिलेगी। आर्थिक मामलों में आपको आज पिता और चाचा ताऊ से लाभ मिल सकता है। उच्च शिक्षा और प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आप कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिष्ठा और क्षमता का लाभ ले पाएंगे और आपका प्रभाव भी आज बढेगा। खान पान के मामलों में अपना ध्यान रखें। उदर संबंधी परेशानी हो सकती है।

कन्या:कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज का दिन कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाने वाला रहेगा। पारिवारिक बिजनस के लिए पिता से कोई महत्वपूर्ण सलाह ले सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। कार्यस्थल पर आपको कोई कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें आप व्यस्त रहेंगे, लेकिन व्यस्तता के बीच आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकाल पाएंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। शाम के समय यदि आस-पड़ोस में कोई विवाद होता है तो उससे दूर रहना ही आपके लिए बेहतर होगा।

तुला:तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रविवार की छुट्टी की वजह से परिवार के सभी सदस्य एक जुट रहेंगे और कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थी जिस विषय में कमजोर हैं, उस विषय की पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करेंगे। व्यापारी कोई शुभ समाचार मिलने से प्रसन्न होंगे और व्यापार भी अच्छा चलेगा। आज कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अगर आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया है तो वह भी आज आपको अच्छा खासा मुनाफा दे सकता है। शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं।

वृश्चिक :मंगल की वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक तनाव वाला रह सकता है। आपको आज सेहत के मामले में भी अपना ध्यान रखना होगा। आपके रूखे व्यवहार के कारण आपके परिवार के सदस्यों को आपसे कुछ परेशानी हो सकती है। अगर आज आप अपने बिजनस या जरूरतों के लिए किसी से पैसा उधार लेने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं, क्योंकि आपको वह पैसा वापस पाने में मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में आज कुछ किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। अगर किसी की शादी की बात चली है तो आज बात पक्की हो सकती है या कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। अगर आप अपने व्यापार में किसी साझेदारी की योजना बनाने की सोच रहे हैं तो अभी रुक जाएं, क्योंकि उसके लिए समय ठीक नहीं है।

धनु: धनु राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। क्रोध और वाणी की वजह से आपके कुछ करीबी लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। वैसे आज की अच्छी बात यह रहेगी कि आपको आज ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। आज किसी मित्र अथवा संबंधी से मिलकर आपको खुशी मिलेगी। आप अपने जीवनसाथी के लिए उपहार खरीद सकते हैं, इससे आपके वैवाहिक जीवन रोमांटिक होगा। शौक और रुचिकर खानपान पर आप धन खर्च करेंगे। पिता और पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिलेगा।

मकर :मकर राशि वाले आज किसी भी रिश्तेदार से पैसों का लेन-देन करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। किसी परिचित से दुखद समाचार सुनकर अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिससे आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ नए बिजनस की योजना बनाएंगे और कार्यों को पूरा करेंगे। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और उनके लिए कुछ गिफ्ट भी ले सकते हैं। पिता के साथ अगर कोई अनबन चल रही थी, तो वह आज खत्म हो सकती है। शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ कुछ विचार-विमर्श कर सकते हैं।

कुंभ :कुंभ राशि वाले आज बुद्धि का प्रयोग करके कई शत्रुओं को परास्त कर सकते हैं। बच्चों की शिक्षा में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए किसी रिश्तेदार से सलाह ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में बदलाव लाने के लिए परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह ले सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अधिकारियों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिसमें वेतन वृद्धि जैसी सूचना मिलेगी। किसी रिश्तेदार के घर आगमन से परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ नए नए पकवान खाने का मौका मिलेगा।

मीन:मीन राशि वालों को आज नए वाहन या मकान का सुख मिलता नजर आ रहा है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कोई नया काम शुरू करेंगे, तो उसमें आप जरूर सफल होंगे। खराब स्वास्थ्य के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए आज आपको बाहर के खाने से परहेज करना होगा। नौकरीपेशा जातक न्यू ईयर के सेलिब्रेशन के लिए बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिल सकता है। शाम के समय आप किसी बिजनस डील को फाइनल करने के लिए अपने कुछ दोस्तों से बात कर सकते हैं।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE