मुंबई। ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की अपकमिंग सुपरहीरो फिल्म ‘कृष 4’ (Krrish 4) के लीड एक्ट्रेस पर बड़ी अपडेट आई है, जिसके मुताबिक फिल्म में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बात बताई गई है। मालूम हो कि एक्ट्रेस का नाम प्रभास की अनटाइटल्ड फिल्म के लिए सामने आ रहा था, लेकिन पिछले दिनों खबर आई कि एक्ट्रेस इस फिल्म से बाहर हो गई हैं।
यह भी पढ़ें-वो फिल्म…जिसमें एक ही एक्टर ने निभाया था राम और सीता का किरदार
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। देसी गर्ल इन दिनों हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स में बिजी है। बॉलीवुड फिल्मों में वो अब ना के बराबर नजर आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस के बॉलीवुड (Bollywood) को बाय-बाय कहने के पीछे क्या वजह रही; चलिए बताते हैं आपको। कहा जाता है कि करण जौहर (Karan Johar) और उनके कथित गैंग ने ही प्रियंका को बॉलीवुड में बैन किया और देसी गर्ल (Priyanka Chopra) को इस हद तक मजबूर कर दिया कि वह देश छोड़कर विदेश चली जाएं।
तमाम अफवाहों और दावों के बीच अगर समय के पहिए को थोड़ा पीछे ले जाएं तो साल 2012 से शुरुआत करनी होगी, जब यह अफवाह चरम पर थी कि प्रियंका चोपड़ा और Shahrukh khan एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इंडस्ट्री के लोग यह बताते है कि तब इन दोनों की बढ़ती नजदीकियों से परेशान गौरी खान ने प्रियंका को अपने पति से दूर रखने की हर संभव कोशिश की थी।

इंडस्ट्री में शाहरुख खान और Gauri Khan के सबसे अच्छे दोस्त Karan Johar हैं। प्रियंका और शाहरुख की बढ़ती नजदीकियों पर सबकी भौंह तब और तन गई थी, जब 2012 में एक पार्टी में प्रियंका (Priyanka Chopra) ने सरेआम शाहरुख को गालों पर किस किया था। हालांकि वह करण जौहर ही थे, जिन्होंने समझदारी दिखाते हुए प्रियंका, गौरी और शाहरुख के बीच सुलह करवाई थी!
Tag: #nextindiatimes #PriyankaChopra #Bollywood