35.9 C
Lucknow
मंगलवार, जुलाई 14, 2026

रणबीर कपूर ने इस गांव में खरीदे 4 प्लॉट, कीमत करोड़ों में

पुणे। अयोध्या में जमीन खरीदने के बाद अब रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपने रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट में और विस्तार किया है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से मिली जानकारी के मुताबिक, रणबीर ने महाराष्ट्र के पुणे जिले के मुलशी तालुका में करीब 25 एकड़ जमीन 16.42 करोड़ रुपये में खरीदी है।

यह भी पढ़ें-आलिया भट्ट ने चंद रुपए में साइन की थी पहली फिल्म, आज करोड़ों करती हैं चार्ज

30 अप्रैल 2026 को दर्ज हुए इस सौदे के तहत पिंपरी गांव में मौजूद चार आपस में जुड़े प्लॉट खरीदे गए हैं। इनमें सबसे बड़ा प्लॉट 43,800 स्क्वॉयर मीटर का है, जिसकी कीमत 7.07 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा 29,900 स्क्वॉयर मीटर का दूसरा प्लॉट 4.62 करोड़ रुपये में खरीदा गया। तीसरे प्लॉट का एरिया 21,400 स्क्वॉयर मीटर है, जिसकी कीमत 3.31 करोड़ रुपये रही। वहीं, सबसे छोटा 8,900 स्क्वॉयर मीटर का प्लॉट 1.39 करोड़ रुपये में लिया गया। ये जानकारी सीआरई मैट्रिक्स के डॉक्यूमेंट्स में सामने आई है।

चारों प्लॉट का कुल एरिया 1,04,000 स्क्वॉयर मीटर यानी लगभग 25.7 एकड़ है। इन सभी की कुल कीमत 16.42 करोड़ रुपये रही। रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड के मुताबिक इस खरीद पर 82.13 लाख रुपये का स्टांप शुल्क भी अदा किया गया। यह पहली बार नहीं है जब रणबीर कपूर ने हाल के महीनों में जमीन में निवेश किया हो। मई 2026 में अभिनंदन लोढ़ा की कंपनी ने जानकारी दी थी कि अभिनेता ने उनकी ‘द सरयू’ प्रॉजेक्ट में करीब 3.31 करोड़ रुपये की कीमत का एक प्लॉट खरीदा है।

करीब 2,134 स्क्वॉयर फुट का यह प्लॉट सरयू नदी के किनारे विकसित की जा रही 75 एकड़ की टाउनशिप का हिस्सा है। कंपनी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट में आधुनिक क्लबहाउस, 35 से ज्यादा लाइफस्टाइल सुविधाएं और द लीला द्वारा संचालित पांच एकड़ में फैला पूरी तरह शाकाहारी लक्जरी होटल भी बनाया जाएगा।

रणबीर कपूर का यह निवेश इस बात का संकेत है कि बॉलीवुड सितारे अब मुंबई से बाहर भी रियल एस्टेट में तेजी से निवेश कर रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में कई सेलिब्रिटीज ने अलीबाग, लोनावला, पुणे और गोवा जैसी जगहों पर कृषि भूमि, हॉलिडे होम और प्रीमियम रिहायशी परियोजनाओं में पैसा लगाया है।

Tag: #nextindiatimes #RanbirKapoor

RELATED ARTICLE