एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की ‘बार्बी गर्ल’ Alia Bhatt इन दिनों Cannes 2026 में अपने हुस्न और फैशन का जलवा बिखेर रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस सिर्फ ग्लैमर और खूबसूरती के लिए ही नहीं बल्कि अपनी एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘गली बॉय’, और ‘राजी’ जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग का लोहा मनवाया है।
यह भी पढ़ें-ये इंडियन क्रिकेटर माधुरी दीक्षित के प्यार में था पागल, अधूरी रह गयी लव स्टोरी
आपको जानकर हैरानी होगी कि, भट्ट खानदान की लाडली बेटी और कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली आलिया भट्ट ने अपनी पहली फिल्म महज 15 लाख रुपए में साइन की थी। अपने करियर के 12 सालों में एक्ट्रेस ने इतनी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है कि, आज वो एक मूवी के लिए करोड़ों रुपए की फीस मेकर्स से वसूल करती हैं।

मालूम हो कि, आलिया भट्ट ने साल 2012 में आई करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था और इस मूवी के लिए उन्हें 15 लाख रुपए की फीस मिली थी। इसके बाद उन्होंने ‘हाईवे (2014)’, ‘टू स्टेट्स (2014)’, ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया (2014)’ और ‘शानदार (2015)’ जैसी फिल्मों में काम किया और अपना औरा ऐसा बनाया कि आज वो इस मुकाम तक पहुंच चुकी हैं जहां मेकर्स उन्हें करोड़ों में साइन कर रहे हैं।
आलिया भट्ट ने अपने करियर के 12 सालों में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, लेकिन ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘राजी’, ‘RRR’, ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘गली बॉय’ जैसी फिल्मों से उनका औरा और पॉपुलर दोनों बढ़ी यही वजह है कि आज वो एक फिल्म के लिए करोड़ों में फीस लेती हैं। वहीं अगर बात करें आलिया भट्ट के प्रेजेंट मूवी फीस की तो वो आज एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए 25 से 30 करोड़ रुपए तक की फीस चार्ज करती है।
Tag: #nextindiatimes #AliaBhatt #Cannes2026




