31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

आज शपथ लेंगे मोहन यादव, PM मोदी समेत 11 राज्यों के CM भी करेंगे शिरकत

Print Friendly, PDF & Email

मध्य प्रदेश। डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आज सुबह साढ़े 11 बजे मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में हुआ ऐलान, मोहन यादव को बनाया गया CM

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज मोहन यादव (Mohan Yadav) मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा दो डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में दोपहर लगभग 12 बजे यह कार्यक्रम होगा।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं की मौजूद रहने वाली है। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में नवनियुक्त मुख्यमंत्री सहित अन्य को राज्यपाल मंगुभाई पटेल शपथ दिलाएंगे। मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले कहा, “मैं सभी को साथ लेकर चलूंगा और सुशासन सुनिश्चित करूंगा। शपथ ग्रहण समारोह में 11 राज्यों के मुख्यमंत्री आ रहे हैं।

madhya pradesh मोहन यादव का होगा राजतिलक, भोपाल में आज सीएम पद की लेंगे शपथ,  मोदी समेत दिग्गज नेता मेहमानों कि लिस्ट में शामिल

शपथ ग्रहण समारोह से पहले मनोनीत डिप्टी सीएम (Deputy CM) राजेंद्र शुक्ला ने कहा,”मध्य प्रदेश के लोगों और हमारी पार्टी ने मुझे यह मौका दिया है। मेरी प्राथमिकता हमारी विकास परियोजनाओं की गति को दोगुना करना होगा। हम तीन क्षेत्र, उद्योग, पर्यटन और कृषि में काम करेंगे। हमारा लक्ष्य मध्य प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मनोनीत डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा,”पीएम मोदी एमपी के दिल में हैं और एमपी (Madhya Pradesh) पीएम मोदी के दिल में है। बीजेपी एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी देने में सक्षम है। यह केवल इसी पार्टी में हो सकता है।”

Tag: #nextindiatimes #MohanYadav #PM #CM #MadhyaPradesh

RELATED ARTICLE