ऑटो डेस्क। भारत की पहली Flex Fuel कार के तौर पर Maruti Wagon R को लॉन्च कर दिया गया है। मारुति की ओर से देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल गाड़ी के तौर पर Maruti Wagon R को लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से कुछ समय पहले ही इसे औपचारिक तौर पर पेश किया गया था।
यह भी पढ़ें-Hyundai Creta N Line हुई महंगी, देखें अब कितनी हुई कीमत
निर्माता की ओर से वैगन आर को भारत में लंबे समय से बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है। अब इसके फ्लेक्स फ्यूल वर्जन को भी उसी डिजाइन, फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है। इस कार के नए वर्जन को ZXI+ पर आधारित रखा गया है। फ्लेक्स फ्यूल वाली वैगन आर में 1.2 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया गया है। जिसके साथ पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन को दिया गया है।
मारुति वैगन आर फ्लेक्स फ्यूल को सात इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, छह एयरबैग, ईएसपी, मैनुअल एसी, मैनुअल एडजस्टेबल आईआरवीएम, फॉग लैंप, रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है। मारुति की ओर से देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार के तौर पर वैगन आर को जून महीने में ही पेश किया गया है। इस कार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरदीप पुरी की मौजूदगी में पेश किया गया था। जिसके बाद अब इस कार को औपचारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी को 7.24 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। Maruti Wagon R Flex Fuel (Bioflex) को एक 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड K12N इंजन के साथ पेश किया गया है लेकिन इस इंजन को खास तरीके से अपग्रेड किया गया है ताकि यह ज्यादा एथेनॉल वाले फ्यूल को आसानी से हैंडल कर सके। इसमें कुछ जरूरी बदलाव किए गए हैं जैसे बेहतर फ्यूल इंजेक्टर और फ्यूल पंप, नए फ्यूल लाइन्स, री-कैलिब्रेटेड ECU और एक एथेनॉल सेंसर भी जोड़ा गया है।
Tag: #nextindiatimes #MarutiWagonRFlexFuel




