33 C
Lucknow
Monday, May 11, 2026

Horoscope: मंगल की चाल बदलेगी भाग्य, इन राशियों को होगा फायदा

मेष:आज कामकाज में थोड़ी चुनौतियां आपका इंतजार कर रही हैं। ऑफिस में बॉस से बहस आपके प्रमोशन पर असर डाल सकती है, इसलिए शब्दों पर कंट्रोल रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का अवसर मिल सकता है। सेहत थोड़ी परेशान कर सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। किसी और का वाहन चलाने से बचें और कानूनी मामलों में सावधानी बरतें।

वृषभ :वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ और अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने कामकाज में कुछ उलझन और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप अपनी बुद्धि और चतुराई से उन पर सफलता पा सकेंगे। आपके ऊपर आज अचानक ही कुछ नया काम आ सकता है इसलिए काम में आपको अधिक देने और सजग रहने की जरूरत है।

मिथुन :आज दूसरों के मामलों से दूरी बनाकर रखना ही समझदारी होगी। अपने फैसले खुद लें और किसी पर निर्भर न रहें। बिजनेस में चल रहा उतार-चढ़ाव अब धीरे-धीरे खत्म होगा। पिताजी से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, लेकिन खर्चों का हिसाब रखना जरूरी है। संतान से किया वादा निभाना न भूलें।

कर्क :कर्क राशि के लिए आज सितारे कहते हें कि आपको आज सूझबूझ के साथ चलना होगा। आज आपको कुछ मामलों में निराशा हाथ लगेगी। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो आज उसमें आपकी उलझन बढ़ सकती है। फैसला कुछ समय के लिए टल सकता है। आज शाम को आप अपने किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं।

सिंह : सिंह राशि से आज चंद्रमा तीसरे उपरांत चौथे भाव में संचार करते हुए बताते हैं कि यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है, तो आज आप अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरी कारोबार बदलाव के लिए प्रयासरत लोगों को आज कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी से खुशी मिलेगी।

कन्या:आज धन लाभ के मजबूत संकेत हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पैतृक संपत्ति से भी फायदा मिल सकता है। भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे मन मजबूत रहेगा। पुराने गिले-शिकवे भूलना ही बेहतर होगा। किसी बात को लेकर मन थोड़ा बेचैन रह सकता है।

तुला: तुला राशि के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपकी राशि में चंद्रमा का प्रवेश होने वाला है। ऐसे में आज आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में किया गए आपका प्रयास सफल होगा। परिवार में आज आपका तालमेल बढिया रहेगा। आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जो लोग नाराज चल रहे हैं उनसे भी आपका संबंध सुधरेगा। अधिकारी वर्ग से आपको नौकरी में सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

वृश्चिक : आज नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। बैंक से जुड़ा कोई काम पूरा हो सकता है। किसी रिश्तेदार से मुलाकात आपको खुशी देगी। अपने कीमती सामान का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कोई आपके खिलाफ चाल चल सकता है, इसलिए सतर्क रहें और खुद पर भरोसा रखें।

धनु: धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने व्यवसाय में गुप्त शत्रु और ईर्ष्यालु सहकर्मियों से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। नौकरी में आपको आज कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई काम आज अटक भी सकता है इसलिए प्लानिंग के साथ काम पर ध्यान दें।

मकर :मकर राशि के सितारे कहते हैं कि आज आज आपको एक के बाद एक शुभ समाचार मिलते रहेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। लेकिन आपको किसी बच्चे या बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता भी हो सकती है। आज आप अपने किसी विरोधी की वजह से मानसिक परेशानी का सामना कर सकते हैं। आप शाम का समय अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

कुंभ :आज आपकी जरूरतें बढ़ेंगी और खर्च भी तेजी से बढ़ सकता है। बजट बनाकर चलना ही समझदारी होगी। उधार दिया पैसा वापस मिलने में देरी हो सकती है। आप अपनी बुद्धिमानी से विरोधियों को मात देंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके अटके काम पूरे कराएगा।

मीन:आज सेहत को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है। काम में सफलता आपके कदम चूमेगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। आय बढ़ाने के नए रास्तों पर ध्यान देंगे और बचत की योजना भी बनाएंगे। संतान से किया वादा निभाना जरूरी होगा। छात्रों को पढ़ाई में लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए फोकस बनाए रखें।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE