33 C
Lucknow
Friday, May 8, 2026

Lexus TZ इलेक्ट्रिक SUV हुई पेश, मिलेगी लग्जरी और हाई-टेक तकनीक

ऑटो डेस्क। जापानी लग्जरी कार कंपनी Lexus ने अपनी पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक, तीन रो SUV TZ को दुनिया के सामने पेश कर दिया है। यह नई Lexus TZ कंपनी की लाइनअप में RX मॉडल के ऊपर जगह लेगी। इस नई इलेक्ट्रिक SUV को 6 सीटों वाले प्रीमियम मॉडल के रूप में डिजाइन किया गया है। इसका मुख्य फोकस यात्रियों के आराम, नई तकनीक और लंबी दूरी को सफर आसान बनाने पर है।

यह भी पढ़ें-खरीद लें ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, ड्राइविंग लाइसेंस की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

नई Lexus TZ की लंबाई पांच मीटर से ज्यादा है और इसका व्हीलबेस 3,050mm है। यह बड़ा आकार तीन लाइनों में बैठे यात्रियों के लिए केबिन में काफी जगह सुनिश्चित करता है। इसके सामने के हिस्से में Lexus की खास ग्रिल, शार्प C-आकार वाले LED हेडलैंप और डे-टाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं। इसके बंपर पर काले रंग के इंसर्ट्स और हवा के लिए एक चौड़ा रास्ता दिया गया है जो इसे मजबूत SUV लुक देता है।

Lexus के मुताबिक, कार के इंटीरियर को नए ड्राइविंग लाउंज कॉन्सेप्ट पर बनाया गया है। कार के केबिन में लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन दिया गया है। इसमें मनोरंजन और जानकारी के लिए 14 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम और ड्राइवर के लिए 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।

इस गाड़ी में मिलने वाल बाकी फीचर्स हैं- पैनोरमिक ग्लास रूफ, मल्टीजो क्लाइमेट कंट्रोल, सभी लाइनों की सीचों में हीटिंग की सुविधा, 21 स्पीकर वाला मार्क लेविंसन साउंड सिस्टम और Lexus का लेटेस्ट ADAS सुरक्षा सिस्टम है। केबिन को बनाने के लिए पर्यावरण के अनुकूल चीजों का इस्तेमाल किया गया है जैसे कि फोर्ज्ड और रिसाइकिल किया हुआ एल्युमीनियम। बड़ी बैटरी वाली कार एक बार चार्ज करने पर 530 किमी तक चल सकती है।

Tag: #nextindiatimes #LexusTZ #Automobile

RELATED ARTICLE