45.8 C
Lucknow
मंगलवार, जून 9, 2026

किशोर कुमार का वो अनोखा गाना, जिसमें उन्होंने निकाली थी 21 आवाजें

एंटरटेनमेंट डेस्क। किशोर कुमार हिंदी सिनेमा के वो दिग्गज गायक हैं, जिनके गानों ने न सिर्फ 50 और 60 के दशक के दर्शकों को दीवाना बनाया है, बल्कि आज की जनरेशन के बीच भी उनके गानों के लिए अलग क्रेज है। उन्होंने न सिर्फ अपने फिल्मी करियर में सैड या रोमांटिक या ‘चतुर नार’ जैसे गाने गाए, बल्कि उनकी आवाज में एक अलग जादू था।

यह भी पढ़ें-लता मंगेशकर ने दी थी भूतनी को आवाज, 20 साल बाद तैयार हुआ था वो कल्ट गाना

70 साल पहले रिलीज हुई एक फिल्म के लिए तो किशोर कुमार ने 21 से ज्यादा आवाजें निकाली थी, जो आज के समय में न सिर्फ एक कल्ट क्लासिक सॉन्ग है, बल्कि यह एक ऐसा गाना है, जो ‘दूल्हे’ को एक चेतावनी है। अगर यह गाना शादी में बज गया, तो दूल्हे के होश उड़ना तय है।

जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह गाना साल 1956 में रिलीज हुई फिल्म ‘परिवार’ का है, जिसके लिए किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने न सिर्फ गाने गाए, बल्कि इसमें अभिनय भी किया। इस फिल्म का एक गाना ‘कुएं में कूद के मर जाना, यार तुम शादी मत करना’ उस समय पर चार्टबस्टर हुआ था।

इस गाने में दिग्गज सिंगर ने 21 अलग-अलग बार अपनी आवाज बदली थी, जिसमें उन्होंने ‘दूल्हों’ और ‘कुंवारों’ दोनों को यह चेतावनी दी थी कि शादी करने के बाद क्या-क्या मुसीबतें उनके गले पड़ेंगी। इस गाने के एक-एक लिरिक्स ने लोगों का दिल छुआ था। गाने में किशोर कुमार ने ही लड़की की भी आवाज निकाली थी, बच्चों की भी और बूढ़े की भी। जब यह गाना आया, उसके बाद दशक तक, दोस्तों की शादियों में अक्सर दूल्हे को चिढ़ाने के लिए इस गाने इस्तेमाल होने लगा। गाने में शादी के बाद मर्दों की ‘दुर्दशा’ को लिरिक्स में बड़ी ही खूबसूरती के साथ किशोर कुमार ने पिरोया है।

Tag: #nextindiatimes #KishoreKumar #Entertainment

RELATED ARTICLE