38.7 C
Lucknow
रविवार, जुलाई 26, 2026

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, मात्र 17 गेंदों में कर दिया ऐसा काम

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले अभिषेक ने इस बार गेंद से कमाल दिखाया और 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

यह भी पढ़ें-Vaibhav Suryavanshi IPL 2026: 15 साल का खिलाड़ी, प्राइस, टीम, रिकॉर्ड

इसके साथ ही वह भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनिंग बल्लेबाज द्वारा तीसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बन गए। अभिषेक शर्मा ने अपने 4 ओवर के स्पेल में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। उन्होंने लगातार सटीक लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करते हुए 3 अहम विकेट झटके। यह प्रदर्शन इसलिए भी खास रहा क्योंकि उनसे आमतौर पर बल्लेबाजी में बड़ी पारियों की उम्मीद की जाती है, लेकिन इस मैच में उन्होंने गेंद से मैच का रुख बदलने में अहम भूमिका निभाई।

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ओपनिंग बल्लेबाजों द्वारा गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बात करें तो टेस्ट क्रिकेट में यह रिकॉर्ड महान ऑलराउंडर विनू मांकड़ के नाम है। उन्होंने 1952 में पाकिस्तान के खिलाफ 52 रन देकर आठ विकेट लिए थे। यह प्रदर्शन आज भी भारतीय टेस्ट क्रिकेट के सबसे यादगार गेंदबाजी प्रदर्शनों में गिना जाता है।

वहीं, एकदिवसीय क्रिकेट में यह उपलब्धि भारत के पूर्व हेड कोच और कप्तान रवि शास्त्री के नाम दर्ज है। उन्होंने 1991 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 रन देकर पांच विकेट झटके थे। रवि शास्त्री ने अपने करियर में बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी कई बार भारत को जीत दिलाई थी। अभिषेक शर्मा ने 3 विकेट लेकर इस खास सूची में अपना नाम शामिल करा लिया है।

Tag: #nextindiatimes #AbhishekSharma

RELATED ARTICLE