ऑटो डेस्क। Honda ने भारत में XR 300L और XR 300 Rally को अनवील कर दिया है जिससे उसके प्रीमियम लाइनअप में भारत में बनी दो नई-डुअल स्पोर्ट मोटरसाइकिलें शामिल हो गई हैं। ये दोनों मॉडल उन राइडर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं जो ऐसी बाइक चाहते हैं जो रोजाना के इस्तेमाल के साथ लॉन्ग रोड्स को भी संभाल सके।
यह भी पढ़ें-Kawasaki की Ninja 300 बाइक पर बंपर छूट, जानें इसके एडवांस फीचर्स
इसमें 293.5cc का एयर/ऑयल-कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है जो वही बेसिक यूनिट है जो CB300F में देखा गया है। Honda ने XR 300L के पावर आउटपुट आंकड़ों का खुलासा नहीं किया है लेकिन इंजन के CB300F के ट्यून के करीब रहने की उम्मीद है। कच्चे और फिसलन भरे रास्तों पर बेहतर कंट्रोल के लिए बाइक में लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन, गैस-चार्ज्डस प्रो-लिंक रियर मोनोशॉक, स्विचेबल डुअल-चैनल ABS और Honda सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल भी मिलता है।

XR 300 Rally इसी प्लैटफॉर्म पर बनी है लेकिन इसका खास ध्यान लंबी दूरी की मिक्स्ड-टेरेन सफर है। Honda का कहना है कि यह ब्रांड की Dakar जीतने वाली रैली मशीनों से प्रेरित है और यह प्रभाव इसके टूरिंग के मुताबिक डिजाइन और हवा से बचाने वाले एक्सट्रा विंड प्रोटेक्शन में दिखता है।
Rally वर्जन में Honda RoadSync स्मार्टफोन कनेक्टिविटी भी मिलती है जो उन राइडर्स को पसंद आएगी जो सफर के दौरान नेविगेशन और कनेक्टेड फीचर्स को अहमियत देते हैं। XR 300L की तरह इसमें भी वही 293.5cc इंजन दिया गया है और इसमें स्विचेबल डुअल-चैनल ABS के साथ डुअल-डिस्क ब्रेक सेटअप मिलता है। Honda ने अभी तक दोनों मोटरसाइकिलों की कीमतों या लॉन्चिंग के समय की घोषणा नहीं की है।
Tag: #nextindiatimes #HondaXR300L #XR300Rally




