एंटरटेनमेंट डेस्क। हिंदी सिनेमा की मशहूर गायिका के तौर पर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को जाना जाता था। बेशक आज वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके द्वारा गाए गए एक से बढ़कर एक गीत हर कोई सुनना पसंद करता है। इस बीच हम आपको लता दीदी के एक 64 साल पुराने एक ऐसे सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उन्होंने एक हॉरर थ्रिलर फिल्म के लिए गाया था।
यह भी पढ़ें-इस सिंगर को सरेआम थप्पड़ मारना चाहती थीं आशा ताई, मच गया था भारी बवाल
सुरों की कोकिला का ये गीत आज भी कल्ट माना जाता है। साल 1962 में हिंदी सिनेमा की एक चर्चित हॉरर थ्रिलर फिल्म को रिलीज किया गया था। फिल्म का नाम बीस साल बाद था, जिसमें एक्टर विश्वजीत चटर्जी और अभिनेत्री वहीदा रहमान ने मुख्य भूमिकाओं को अदा किया। इस मूवी की कहानी के साथ-साथ गाने भी काफी चर्चित रहे। जिनमें से एक गाना लता मंगेशकर ने गाया था, जिसके बोल थे- कहीं दीप जले कहीं दिल…।

इस गाने को बीस साल बाद में भूतनी पर फिल्माया गया था। बेशक ये एक डरावना गाना था, लेकिन लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज में जिस तरह से इस गाने को गाया, वह वाकई काफी शानदार रहा। गौर किया जाए इस गीत की मेकिंग की तरफ तो लता के अलावा संगतीकार हेमंत कुमार ने इसमें अपनी संगीत की धुनों को पिरोया था, जबकि गीतकार शकील बदायूनी ने इसके लिरिक्स लिखे थे।
इस तरह से बीस साल बाद कहीं दीप जले कहीं दिल… बनकर तैयार हुआ था। रिलीज के 64 साल बाद भी लता दीदी के आवाज में गाया हुआ ये सॉन्ग कालजयी बना हुआ है, जिसे श्रोता आज भी सुनना पसंद करते हैं। लता दीदी के सॉन्ग कहीं दीप जले कहीं दिल… को सबसे अधिक लोकप्रियता मिली थी।
Tag: #nextindiatimes #LataMangeshkar #Bollywood




