एंटरटेनमेंट डेस्क। मशहूर प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी सॉफ्ट और दिल को छू लेने वाली आवाज के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। वो बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं। हालांकि जुबिन के लिए ये मुकाम हासिल करना इतना आसान नहीं था।
यह भी पढ़ें-लता मंगेशकर ने दी थी भूतनी को आवाज, 20 साल बाद तैयार हुआ था वो कल्ट गाना
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ से की थी, जहां उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे। जुबिन ने फिल्म ‘सोनाली केबल’ (2014) के गाने ‘एक मुलाकात’ से बॉलीवुड में कदम रखा। अपने पहले ही गाने से वो रातों रात सुर्खियों में आ गए। उसी साल उन्होंने ‘द शौकीन्स’ के लिए ‘मेहरबानी’ गाना भी गाया।

साल 2015 में जुबिन ने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के लिए ‘जिंदगी’ गाना गाया। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘जज़्बा’ का ‘बंदिया’, ‘बरखा’ का ‘तू इतनी खूबसूरत है’ और ‘किस किसको प्यार करूं’ में श्रेया घोषाल के साथ ‘समंदर’ जैसे गानों को अपनी आवाज दी। अपने लंबे करियर और सफलता के दम पर जुबिन ने अच्छी-खासी संपत्ति भी बनाई है।
जुबिन भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले प्लेबैक सिंगर्स में से एक हैं। रिपोर्ट के अनुसार, जुबिन नौटियाल की कुल नेटवर्थ 60 करोड़ रुपये है। उनकी ज्यादातर कमाई हिट बॉलीवुड गानों, सोलो प्रोजेक्ट्स, कॉन्सर्ट्स, प्राइवेट इवेंट्स, एंडोर्समेंट्स और स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म्स से मिलने वाली रॉयल्टी से होती है। इसके अलावा जुबिन नौटियाल एक गाने के लिए लगभग 15 से 20 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।
वहीं स्टेज शो और लाइव कॉन्सर्ट्स के लिए उनकी फीस 50 से 60 लाख रुपये के आसपास होती है। जुबिन नौटियाल के पास मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है। इसके अलावा देहरादून में भी उनका एक बेहद लग्ज़री और खूबसूरत घर है।
Tag: #nextindiatimes #JubinNautiyal #Entertainment




