नई Hyundai Tucson 2027 मॉडल हुई पेश, डिजाइन लूट लेगा दिल

ऑटो डेस्क। Hyundai ने साउथ कोरिया में बिल्कुल नई Tucson को रिवील किया है। 2027 मॉडल के रूप में ग्लोबल मार्केट में आने के लिए नई Tucson अपने पिछले मॉडल से काफी अलग है जिसमें अपराइट और बॉक्सी SUV प्रोफाइल दिया गया है। पूरी तरह से रिडिजाइन किए गए एक्सटीरियर के साथ-साथ Hyundai ने केबिन में भी बड़ा बदलाव किया है और पैसेंजर और लगेज स्पेस को बेहतर बनाने के लिए इसके आकार को बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़ें-TATA Nexon Camo Edition हुआ लॉन्च, नए लुक के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

Hyundai Tucson 2027 अपनी पैरामेट्रिक डिजाइन, शार्प क्रीज और इंटीग्रेटेज लाइटिंग एलिमेंट्स के लिए जानी जाती है। नई Tucson ब्रांड की ऑर्ट ऑफ स्टील डिजाइन फिलॉसफी को फॉलो करती है जिससे यह ज्यादा मजबूत और चौकोर नजर आती है। फ्रंट में एक हॉरिजॉन्टल LED लाइट बार दी गई है जो जिसके दोनों सिरों पर वर्टिकल रूप से ओरिएंटेड लाइटिंह एलिमेंट्स हैं।

इंटीरियर में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। हाल ही में Hyundai के कई मॉडलों में दिखने वाले इंटीग्रेटेड डुअल-स्क्रीन सेटअप के बजाय नई Tucson में एक बड़ी, प्रोर्ट्रेट-ओरिएंटेड सेंट्रल टचस्क्रीन मिलती है। यह Hyundai के Pleos इंफोटेनमेंट इंटरफस पर चलती है और डैशबोर्ड के बीच में है।

ड्राइवर के आगे एक अलग स्लिम डिजिटल डिस्प्ले दी गई है जबकि नए टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील को एक अलग चौकोर डिजाइन दिया गया है। Hyundai ने एक फ्लोटिंग-स्टाइल कंसोल भी अपनाया है जिससे नीचे एक्सट्रा स्टोरेज स्पेस खाली हो जाता है। डैशबोर्ड में केबिन में फैली एंबिएंट लाइटिंग के साथ एक क्लियर हॉरिजॉन्टल लेआउट है।

Hyundai ने अभी पूरा इंजन की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हालांति, बाजार के आधार पर नई Tucson में पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन का विकल्प जारी रहने की उम्मीद है। Hyundai ने वर्जन भी मिल सकते हैं। पावर, माइलेज और गियरबॉक्स से जुड़ी ज्यादा जानकारी इसके लॉन्च के समय ही सामने आएगी।

Tag: #nextindiatimes #HyundaiTucson2027 #Hyundai

RELATED ARTICLE