iQOO Neo11 Ultra लॉन्च, 9100mAh बैटरी के साथ मिलेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम

टेक्नोलॉजी डेस्क। iQOO ने चीन में अपना एक नया परफॉर्मेंस-सेंट्रिक स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को iQOO Neo11 Ultra के नाम से पेश किया है। डिवाइस में प्रोसेसर, डिस्प्ले, बैटरी और कूलिंग सिस्टम से लेकर कैमरा और बिल्ड क्वालिटी तक कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें-iQOO Z11 फोन हुआ लांच, 9020mAh की दमदार बैटरी है खासियत

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9100mAh बैटरी है। साथ ही इस फोन में 2K 144Hz डिस्प्ले और नया MediaTek Dimensity 9500M प्रोसेसर भी मिल रहा है। कीमत की बात करें तो चीन में लॉन्च हुए फोन के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 3399 युआन यानी लगभग 49 हजार रुपये है। फोन की पहली सेल चीन में शुरू हो गई है और इस दौरान कंपनी की ओर से कुछ डिस्काउंट ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो iQOO Neo11 Ultra में 6.83 इंच की 2K+ Visionox F2 LTPS AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस HDR10+, DCI-P3 कलर गैमट और 1.07 बिलियन कलर्स सपोर्ट के साथ आता है। इसकी फुल-स्क्रीन ब्राइटनेस 2000 निट्स और पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक जा सकती है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें 3nm प्रोसेस पर बेस्ड MediaTek Dimensity 9500M चिपसेट मिल रहा है, जिसकी क्लॉक स्पीड 4.21GHz तक जाती है। डिवाइस में Arm Mali-G1 Ultra MC12 GPU के साथ LPDDR5X Ultra RAM मिल रही है। फोन में सबसे खास इसकी 9100mAh की Blue Ocean बैटरी है, जो Neo सीरीज में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है।

कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP Sony LYTIA 700V प्राइमरी सेंसर मिल रहा है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। साथ ही फोन में 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिल रहा है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में सामने की तरफ 16MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है। कैमरा सिस्टम में NICE Algorithm 2.0 भी मिल रहा है जो इसे और भी खास बना रहा है।

Tag: #nextindiatimes #iQOONeo11Ultra #iQOO

RELATED ARTICLE