अम्मान। अमेरिका ने बीते कुछ दिनों में ईरान के कई तेल टैंकर तबाह किए। वहीं ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इन हमलों के बाद कहा था कि अमेरिका के इन हमलों का जवाब जल्द ही दिया जाएगा। CBS की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने जॉर्डन (Jordan) में गुरुवार तड़के अमेरिकी एयरबेस पर एक के बाद एक कई हमले किए, जिससे अमेरिका के कई मिलिट्री एयरक्राफ्ट को नुकसान पहुंचा है।
यह भी पढ़ें-यमन के पास हमले में भारतीय झंडे वाला जहाज डूबा, भारत ने दिया सख्त संदेश
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया गया कि इस हमले में अमेरिका के आठ F-15 लड़ाकू विमानों को भी मामूली नुकसान पहुंचा। उन्हें वापस सेवा में लगा दिया गया है। नाम न बताने की शर्त पर सूत्र ने CBS न्यूज से कहा कि जिन विमानों को नुकसान पहुंचा है, उनमें A-10 थंडरबोल्ट भी शामिल है। हमले में ए-10 थंडरबोल्ट का एक विंग क्षतिग्रस्त हो गया। हमलों में अमेरिका के किसी सैनिक के मारे जाने की खबर नहीं है।

हमलों का ताजा दौर मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को मध्य पूर्व में ऑपरेशन का संचालन करने वाली अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान के खिलाफ हवाई अभियान चलाकर उसके 5 तेल टैंकर नष्ट कर दिए। सेंट्रल कमांड ने कहा कि यह ऑपरेशन अमेरिकी नेवी के युद्धपोत पर IRGC के हमले के जवाब में चलाया गया। इसमें 4 ईरानी टैंकर ओमान की खाड़ी में जबकि एक को खर्ग द्वीप के पास निशाना बनाया गया।
इन हमलों के जवाब में ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों और जहाजों पर हमले की घोषणा की। ईरान की IRGC ने कहा कि उसने जॉर्डन में अमेरिकी बेस, 2 युद्धपोतों और 8 तेल टैंकरों समेत 10 अन्य जहाजों पर हमला किया है। ईरान ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य से आगे एक नया नो-गो-जोन बनाया है। पोर्ट के मुताबिक, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने घोषणा की कि उन्होंने एक तय सजा देने वाले ऑपरेशन के तहत जॉर्डन में अमेरिकी अल-अजराक बेस पर भारी मिसाइल हमले किए।
Tag: #nextindiatimes #Jordan #america #iranwar




