31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

IPL 2024: राजस्थान ने मुंबई को दी करारी मात, चमके रियान पराग

Print Friendly, PDF & Email

स्पोर्ट्स डेस्क। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन जारी है। संजू सैमसन की कप्तानी में इस टीम ने लखनऊ, दिल्ली कैपिटल्स के बाद अब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को भी हरा दिया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बनाए थे, जवाब में रियान पराग (Riyan Parag) के तूफानी अर्धशतक के दम पर राजस्थान ने ये मैच 6 विकेट से जीत लिया।

यह भी पढ़ें-IPL-2024: लखनऊ ने पंजाब से छीनी जीत, डेब्यू मैच में मयंक यादव का तहलका

राजस्थान (Rajasthan Royals) ने जीत की हैट्रिक के साथ ही अंक तालिका में टॉप पोजिशन हासिल कर ली है। एक ओर जहां राजस्थान (Rajasthan Royals) ने कमाल प्रदर्शन किया वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का बुरा हाल है। ये टीम इस सीजन लगातार तीसरा मैच हारी है और वो इकलौती टीम है जिसका अंक तालिका में खाता नहीं खुला है।

रियान पराग (Riyan Parag) ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। पराग ने 39 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए। उनके अलावा दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर 16 रन रहा जो कि अश्विन के बल्ले से निकले। साफ है रियान पराग (Riyan Parag) ने अकेले ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से मैच छीन लिया। रियान पराग ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए। पराग के अब इस सीजन सबसे ज्यादा रन हो गए हैं और ऑरेंज कैप उनके सिर सज गई है।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के गेंदबाजों ने तो निराश किया ही उससे पहले उसके गेंदबाजों ने भी फैंस का मूड ऑफ कर दिया। वानखेड़े का मैदान खचाखच भरा था सबको रोहित शर्मा से काफी उम्मीदें थी लेकिन ये खिलाड़ी पहली ही गेंद पर आउट हो गया। नमन धीर और डेवाल्ड ब्रेविस भी एक गेंद पर ही निपट गए। ईशान किशन भी 16 रन ही बना सके। तिलक वर्मा ने 32 और हार्दिक पंडया ने 34 रन बनाकर मुंबई (Mumbai Indians) के लिए लड़ने की कोशिश की लेकिन राजस्थान (Rajasthan Royals) के गेंदबाजों के आगे उनकी एक ना चली।

Tag: #nextindiatimes #IPL2024 #MumbaiIndians #RajasthanRoyals

RELATED ARTICLE