38.3 C
Lucknow
बुधवार, जुलाई 15, 2026

HUAWEI MatePad Air टैबलेट लॉन्च, मिलेगा 144Hz OLED PaperMatte डिस्प्ले

टेक्नोलॉजी डेस्क। HUAWEI ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने HUAWEI MatePad Air (2026) के नाम से पेश किया है। ये टैबलेट पिछले साल आए मॉडल का अपग्रेडेड वर्जन बताया जा रहा है। टैबलेट में इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कंपनी ने इस बार LCD की जगह 12 इंच का 2.8K OLED PaperMatte डिस्प्ले ऑफर की है।

यह भी पढ़ें-Realme C100 4G फोन लॉन्च, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

साथ ही टैबलेट में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 2800×1840 पिक्सल रेजोल्यूशन और 1200 निट्स तक HDR पीक ब्राइटनेस सपोर्ट भी मिल रहा है। डिस्प्ले के चारों ओर सिर्फ 4.6mm के अल्ट्रा-नैरो बेजल हैं, जिससे स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 87% तक पहुंच जाता है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो परफॉर्मेंस के लिए HUAWEI MatePad Air (2026) में नया Kirin T93C प्रोसेसर मिल रहा है। ये टैबलेट 8GB और 12GB रैम ऑप्शन के साथ 256GB स्टोरेज ऑफर करता है। डिवाइस HarmonyOS 4.3 पर रन करता है, जो बेहतर मल्टीटास्किंग और प्रोडक्टिविटी फीचर्स एक्सपीरियंस देता है।

कैमरा की बात करें तो टैबलेट में 50MP का रियर कैमरा है। जबकि वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन मीटिंग्स के लिए इस बार 12MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले बड़ा अपग्रेड है। ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए टैबलेट में 6 स्पीकर्स दिए गए हैं जो काफी शानदार हैं।

बैटरी की बात करें तो टैबलेट में 10,100mAh की बड़ी बैटरी है, जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। टैबलेट की मोटाई सिर्फ 5.2mm है और इसका वजन 509 ग्राम है, जिससे इसे लंबे टाइम तक यूज करना आसान हो जाता है। कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में Wi-Fi 7, Bluetooth 5.2, USB Type-C (USB 3.1 Gen1), AAC और LDAC ऑडियो सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Tag: #nextindiatimes #HUAWEIMatePadAir #HUAWEI

RELATED ARTICLE