नई दिल्ली। क्या आपको पता है कि भारत से थाईलैंड (Thailand) जाने वाले यात्रियों को वीजा लेने की जरूरत नहीं होती। भारतीय टूरिस्ट पूरे 30 दिनों तक थाइलैंड में बिना वीजा के रह सकते हैं। हालांकि थाईलैंड ने दो महीने पहले (20 मई 2026) भारतीयों को दी जाने वाली इस सुविधा को खत्म करने के बारे में सोचना शुरू कर दिया था।
यह भी पढ़ें-चीन से कैसे अलग हुआ ताइवान, जानें क्या है विवाद की असली वजह
इस बात की जानकारी भारतीय पर्यटकों को भी लग गई और भारत से थाईलैंड जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट हो गई। दो महीने के अंदर ही थाईलैंड घुटनों पर आ गया। बैंकॉक को डर सताने लगा कि कहीं वे लोग भारत से थाईलैंड आने वाले यात्रियों को खो न दें। चीन और मलेशिया के बाद थाईलैंड पहुंचने वालों में भारतीयों की संख्या तीसरे नंबर पर है।
बता दें कि पहले थाईलैंड 93 देशों को वीजा फ्री एंट्री देता था, जिसे घटाकर 54 कर दिया गया। थाईलैंड ने भारतीय यात्रियों के लिए वीजा फ्री एंट्री को जारी रखा है लेकिन इसमें कुछ बदलाव जरूर कर दिए। जैसे पहले भारत का कोई भी यात्री पूरे 60 दिनों तक बीना वीजा के थाईलैंड में रह सकता था। इसे घटाकर अब 30 दिन कर दिया गया है।

थाईलैंड सरकार का मानना है कि इंडिया से आने वाले ज्यादातर टूरिस्ट 30 दिन के अंदर ही अपने देश लौट जाते हैं। थाईलैंड में लंबे समय से ऐसी शिकायत आ रही हैं कि लोग फ्री वीजा या वीजा ऑन अराइवल लेकर थाईलैंड जाते हैं, लेकिन वहां से लौटकर कभी नहीं आते। ये लोग अवैध तरीके से थाईलैंड में ही रुक जाते हैं और बिना वर्क परमिट के वहां मजदूरी या दूसरा बिजनेस करने लगते हैं।
फर्जीवाड़े का आलम यह है कि थाईलैंड में बेहतरीन नौकरी का लालच देते हुए कई फर्जी विज्ञापन निकाले जाते हैं। इनके झांसे में आकर कई भारतीय थाईलैंड पहुंच जाते हैं। यहां उन्हें गैर कानूनी तरीके से म्यांमार की बॉर्डर तक ले जाया जाता है और फिर म्यांमार पहुंचा दिया जाता है। म्यांमार में कुख्यात ‘स्कैम सेंटर्स’ हैं, जो इन लोगों को कैद करके इनसे साइबर क्राइम करवाते हैं।
अब तक कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें विदेशी नागरिकों के साथ मिलकर भारतीय नागरिकों के साथ ऑनलाइन फ्रॉड किया गया है। इसमें लोगों को लोन का लालच दिया जाता है और फिर उन्हें ऐप रैकेट के झांसे में फंसा लिया जाता है। ऐसे कई लोगों को फाइनेंसर नेटवर्क चलाते हुए पकड़ा जा चुका है।
Tag: #nextindiatimes #Thailand #Visa




