ऑटो डेस्क। Triumph ने भारत में अपनी Tiger 900 बाइक के दो स्पेशल एडिशन लॉन्च किए हैं; जिनके नाम हैं- Alpine Edition और Desert Edition। इन दोनों मॉडल्स को पहले अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में पेश किया जा चुका है। भारत में Alpine Edition की कीमत 15.35 लाख रुपए और Desert Edition की कीमत 15.35 लाख (एक्स-शोरूम) और Desert Edition की कीमत 16.05 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।
यह भी पढ़ें-Honda Activa या TVS Jupiter…कौन सी स्कूटी है पैसा वसूल?
ये दोनों बाइक बिल्कुल नए Tiger 900 प्लैटफॉर्म पर आधारित हैं। इन दोनों को अलग-अलग स्टाइलिंग थीम और कंपनी की तरफ से पहले से फिट की गई एक्सेसरीज के साथ पेश किया गया है। इन दोनों में से Alpine Edition रोड पर चलने और टूरिंग के लिए ज्यादा बेहतर है, यह GT PRO पर आधारित है। इसमें स्नोडोनिया व्हाइट और सैफायर ब्लैक कलर स्कीम के साथ नीले रंग के हाइलाइट्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें टूरिंग के लिए खास डिटेल्स और Akrapovic का साइलेंसर दिया गया है।

Tiger 900 रेंज में पहले की तरह ही सस्पेंशन हार्डवेयर, TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कई राइडिंग मोड्स और कई सारे इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स दिए गए हैं। इन दोनों नए एडिशन्स को भारत में Triumph का नई बॉनेविले रेंज और बाकी ग्लोबल मॉडल्स के साथ लॉन्च किया गया है जिसमें Street Triple 765 RX और Speed Twin 1200 RS Cafe Racer Edition शामिल हैं। यह इंजन 9,500rpm पर 108hp की पावर और 6,850rpm पर 90nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स और बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर के साथ जोड़ा गया है।
यह Rally Pro मॉडल पर आधारित है और इसे ज्यादा मजबूत और ऑफ-रोड के अनुकूल बनाया गया है। इसमें Baja Orange रंग के हाइलाइट्स, एक्सट्रा प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट, एडवेंचर के लिए खास स्टाइलिंग फीचर्स और अक्रोपोविक का साइलेंसर दिया गया है। इन दोनों बाइक्स में Triumph का 888cc, इनलाइन तीन-सिलिंडर लिक्विड-कूल्ड टी-प्लेन इंजन दिया गया है।
Tag: #nextindiatimes #Triumph #TriumphTiger900




