मुंबई। बॉलीवुड में अपनी बेबाकी की वजह से कई बार लोगों की आलोचनाएं झेलने वालीं कंगना रनौत ने खुद इस बार कृति सेनन पर निशाना साधा है। कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) वाले ऐड की वजह से कृति सेनन (Kriti Sanon) को जमकर सुना डाला है। कंगना ने कृति की तरफ इशारा करते हुए कहा- आज के समय में जब महिलाओं के पास हर तरह की आजादी है, तब भी उन्हें कुछ मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें-कारगिल में पाकिस्तान ने कर दी थी माधुरी दीक्षित की डिमांड, कैप्टन ने दिया था करारा जवाब
दरअसल रक्षा बंधन के एक ऐड में कृति सेनन को देखकर सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हो रही है। अब इसी बहती गंगा में कंगना रनौत ने भी अपना हाथ धोया है और कृति लेनन पर तंज कसा है। हाल ही में, कृति ने एक जूलरी ब्रैंड के साथ रक्षा बंधन के मौके पर एक ऐड जारी किया, जिसमें एक्ट्रेस ऑफ-वाइट रंग के कपड़ों में नजर आ रही हैं।

उन्होंने ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी हुई है। ऐड के आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छिड़ गई। बहुत से लोगों का मानना था कि भारतीय पारंपरिक त्योहार से जुड़े कैंपेन के लिए यह आउटफिट सही नहीं था। सोमवार को कंगना ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि आज के समय में जब महिलाओं को अपनी पसंद के कपड़े पहनने की आजादी है, तब भी उन्हें कुछ मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने ऐड में कृति के लुक की ओर इशारा करते हुए यह बात कही।
कंगना ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में लिखा, ‘महिला के लिए यह एक शानदार समय है, हमारी अलमारियां तरह-तरह के कपड़ों से भरी हैं, आज की महिला ग्लोबल है। कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से लेकर साड़ी, बिकीनी से लेकर सलवार-कमीज तक, आज हमारे पास इतने सारे ऑप्शन हैं, तो फिर आप बिकीनी या अंडरगारमेंट्स पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांधेंगी? आपके स्टाइलिंग ऑप्शन कहां गए? यह ऐड जानबूझकर अजीब बनाया गया है।’
Tag: #nextindiatimes #RakshaBandhan #KritiSanon #KanganaRanaut




