एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्मी सितारों के फैंस की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। अपने पसंदीदा कलाकार की एक झलक पाने के लिए लोग अक्सर हद पार कर जाते हैं। आशा पारेख (Asha Parekh) आज 80 से अधिक उम्र की हो चुकी हैं और उन्होंने जीवन भर शादी नहीं की, लेकिन उनके फैंस से जुड़े ऐसे कई यादगार किस्से आज भी मशहूर हैं।
यह भी पढ़ें-103 डिग्री बुखार में श्रीदेवी ने किया था ये गाना, बारिश में हुई थी शूटिंग
मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख के साथ भी एक ऐसा ही खौफनाक किस्सा हुआ था।
चीन से आया एक फैन उनसे शादी करने की जिद पर अड़ गया था।
चीनी फैन ने घर के बाहर जमाया डेरा:
आशा पारेख 60 और 70 के दशक की बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय अभिनेत्री रही हैं।
‘द कपिल शर्मा शो’ में उन्होंने इस अजीबो-गरीब घटना का खुलासा किया था। आशा जी ने बताया कि एक चाइनीज फैन उनसे शादी करने का सपना लेकर भारत आ पहुंचा था।
जब आशा पारेख ने शादी से मना किया, तो उस फैन ने उनके मुंबई स्थित घर के दरवाजे पर ही अपना डेरा जमा लिया।
वह पूरे दिन-रात वहीं बैठा रहता था। उसने वहीं अपना गद्दा बिछा लिया था और रोज मछलियां पकाकर खाता था।
छुरी दिखाकर लोगों को डराता था:
यह सिरफिरा फैन न केवल जिद पर अड़ा था, बल्कि खतरनाक भी साबित होने लगा था। जब भी कोई पड़ोसी या सिक्योरिटी गार्ड उसे वहां से हटने के लिए कहता।
वह तुरंत जेब से छुरी निकाल लेता था।
उसके इस हिंसक रवैये से आशा पारेख काफी डर गई थीं।
उस दौर में वह देर रात शूटिंग से लौटती थीं।
उन्हें डर के मारे कार के अंदर छिपकर अपने ही घर में दाखिल होना पड़ता था।
यह सिलसिला करीब एक महीने तक लगातार चलता रहा।

पुलिस ने भेजा जेल, तो वहां से भी लिखे खत:
जब पानी सिर से ऊपर चला गया, तब आशा पारेख ने सीधे पुलिस कमिश्नर से मदद मांगी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस चीनी फैन को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जेल जाने के बाद भी उसकी दीवानगी खत्म नहीं हुई। वह जेल से आशा पारेख को पोस्टकार्ड (खत) भेजकर गुहार लगाता था कि वह उसे जमानत देकर बाहर निकालें।
इस पर हंसते हुए आशा पारेख ने कहा था कि जब जेल भी उन्होंने ही भिजवाया था, तो भला वह उसे बाहर क्यों निकालतीं!
Tag: #nextindiatimes #AshaParekh #china




