नई दिल्ली। नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया।
उन्होंने ब्रिक्स संगठन की बढ़ती ताकत, वैश्विक आकर्षण और दुनिया के अभूतपूर्व भरोसे की जमकर तारीफ की।
समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करने वाले विशेष सत्र की अध्यक्षता करते हुए पीएम मोदी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सदस्य देशों के बीच आपसी सहयोग से साझा विजन ‘विन-विन कोऑपरेशन’ (जिसमें सभी का फायदा हो) में बदल चुका है।
यह भी पढ़ें-BRICS में कौन सा देश है सबसे ताकतवर, देखें भारत किस नंबर पर?
ब्रिक्स की बढ़ती ताकत और भरोसा:
प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर से आए नेताओं का स्वागत किया ।
उन्होंने कहा कि यह ऑडिटोरियम विभिन्न महाद्वीपों, संस्कृतियों और विकास की यात्राओं का प्रतीक है। आज सभी देश एक साथ एक मंच पर खड़े हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ब्रिक्स का बढ़ता दायरा इस बात का सबूत है कि दुनिया का इस संगठन पर भरोसा लगातार बढ़ रहा है।

भारत ने अपनी अध्यक्षता के दौरान चार मुख्य स्तंभों पर ध्यान केंद्रित किया है:
- लचीलापन (Resilience)
- इनोवेशन (Innovation)
- सहयोग (Cooperation)
- सस्टेनेबिलिटी (Sustainability)
कोई भी संकट अब एक क्षेत्र तक सीमित नहीं:
दुनिया की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर तनाव लगातार बढ़ रहा है।
इसका सीधा और बुरा असर आम लोगों के जीवन पर पड़ रहा है।
उन्होंने महामारी, जलवायु आपदाओं और सप्लाई चेन की समस्याओं का उदाहरण दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि आज की आपस में जुड़ी दुनिया में कोई भी संकट अब किसी एक देश या क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता है। इसका असर पूरी दुनिया को झेलना पड़ता है।
मुश्किलों से निपटने के लिए ब्रिक्स के बड़े कदम:
चुनौतियों से समय रहते निपटने के लिए ब्रिक्स देशों ने कई अहम सहमतियां बनाई हैं:
- अर्ली वॉर्निंग सिस्टम: संक्रामक बीमारियों की समय पर रोकथाम के लिए एक एकीकृत ब्रिक्स अर्ली वॉर्निंग सिस्टम तैयार करने पर सहमति बनी है।
- आपदा प्रबंधन: प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए डेटा इंटीग्रेशन गाइडलाइंस तैयार की गई हैं।
- सप्लाई चेन फ्रेमवर्क: व्यापार और आपूर्ति को मजबूत बनाने के लिए ब्रिक्स लॉजिस्टिक्स सप्लाई चेन सहयोग ढांचा बनाया गया है।
वैश्विक नेताओं के साथ फैमिली फोटो:

सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने भारत मंडपम में विश्व के नेताओं के साथ पारंपरिक ‘फैमिली फोटो’ खिंचवाई।
पीएम मोदी मंच के केंद्र में खड़े थे। उनके एक तरफ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और दूसरी तरफ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग मौजूद थे।
भारत की अध्यक्षता में हुआ यह सम्मेलन दुनिया को मजबूती, सहयोग और सतत विकास का नया रास्ता दिखा रहा है।
Tag: #nextindiatimes #BRICS #PMModi




