मेष राशि (Aries)
आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा।
लग्न स्वामी मंगल आपकी ही राशि में हैं। इससे आपके भीतर उत्साह रहेगा।
वृश्चिक का चंद्रमा आत्म-मंथन की सलाह देता है।
आज स्वभाव और सोच में संतुलन बनाएं।
वृषभ राशि (Taurus)
करियर में आपके विचारों की तारीफ होगी।
टीम के साथ काम करने से फायदा होगा।
हर काम अकेले करने की आदत छोड़ें।
आपकी बातचीत से धन लाभ होगा।
सुख-सुविधाओं पर बड़ा खर्च न करें।
मिथुन राशि (Gemini)
आपकी राशि में कई बड़े ग्रह मौजूद हैं। इससे दिमाग में नए विचार आएंगे। छठा चंद्रमा दैनिक दिनचर्या बेहतर करने का संकेत देता है। बेकार की उलझनों से दूर रहें। इनोवेटिव आइडिया से करियर में बढ़त मिलेगी। बॉस से कोई झूठा वादा न करें।
कर्क राशि (Cancer)
आज आपका मन काफी संवेदनशील रहेगा। कला या संगीत के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर करें। दूसरों की आलोचना को दिल पर न लें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। नए विचार अधिकारियों को पसंद आएंगे। ऑफिस की राजनीति से दूर रहें।
सिंह राशि (Leo)
चौथे भाव का चंद्रमा घर में तनाव दे सकता है।
अपनी बात दूसरों पर न थोपें।
अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाएं।
करियर के लिहाज से दिन बहुत अच्छा है।
आपकी मेहनत से बड़े अधिकारी खुश होंगे।
पुराने निवेश से धन लाभ होगा।
कन्या राशि (Virgo)
तीसरे भाव में चंद्रमा होने से वाणी में तीखापन आ सकता है। बिना सोचे-समझे किसी नतीजे पर न पहुंचें। अपने काम करने के तरीके और नरम रवैये में संतुलन बनाएं। काम को बारीकी से करने पर ऑफिस में सराहना मिलेगी।
तुला राशि (Libra)
दूसरे भाव का चंद्रमा पैसों को लेकर थोड़ी चिंता दे सकता है। दूसरों की जीवनशैली देखकर नकल न करें। अपनी बात प्यार से कहें। बड़े प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आपकी राशि में चंद्रमा के आने से आकर्षण बढ़ेगा। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। मूड स्विंग्स की समस्या हो सकती है। दूसरों की बातों को दिल पर न लें। दबाव में भी आप बेहतर काम करेंगे। मुख्य काम पर ध्यान रखें।
धनु राशि (Sagittarius)
आज भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक लेने की जरूरत है। बारहवां चंद्रमा थकान दे सकता है। पुरानी बातों को सोचकर समय बर्बाद न करें। काम का उतना ही बोझ लें जितना संभाल सकें। टीम वर्क से काम करने पर शानदार नतीजे मिलेंगे।
मकर राशि (Capricorn)
दोस्तों या सोशल सर्कल में गलतफहमी हो सकती है। दूसरों की राय का भी सम्मान करें। जिद करने की आदत से नुकसान हो सकता है। मेहनत और समझदारी से पेंडिंग काम पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में समझदारी से कदम उठाएं।
कुंभ राशि (Aquarius)
करियर और पब्लिक इमेज के लिए दिन अच्छा है। दसवें भाव का चंद्रमा थोड़ा तनाव दे सकता है। ऑफिस के प्रेशर को अपने स्वभाव पर हावी न होने दें। घर पर परिवार के साथ बहस से बचें। शांत रहकर काम करें।
मीन राशि (Pisces)
भाग्य भाव का चंद्रमा आपको आगे की सोच देगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर मन में संशय हो सकता है। पड़ोसियों या रिश्तेदारों से बहस न करें। आपकी बोलने की कला से अटके काम पूरे होंगे। काम पर अपना पूरा फोकस बनाए रखें।




