ऑटो डेस्क। Kawasaki अपनी शानदार और तेज रफ्तार सुपरबाइक्स के लिए दुनिया भर में जानी जाती है। अगर आप भी इस महीने अपने लिए एक प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके पास लाखों रुपये बचाने का शानदार मौका है। कंपनी अपaनी 300 सीसी से लेकर पावरफुल 1000 सीसी तक की बाइक्स पर भारी डिस्काउंट और स्पेशल बेनिफिट्स दे रही है।
यह भी पढ़ें-Kawasaki की Ninja 300 बाइक पर बंपर छूट, जानें इसके एडवांस फीचर्स
कावासाकी की किस बाइक पर कितनी बचत?
कंपनी अपने अलग-अलग मॉडल्स और उनके मैन्युफैक्चरिंग ईयर (2024, 2025 औरa 2026 स्टॉक) के आधार पर भारी छूट दे रही है:
Kawasaki Ninja 300 पर छूट: अगर आप 300 सीसी सेगमेंट में निंजा 300 खरीदते हैं, तो आप ₹28,000 की बचत कर सकते हैं।
यह खास ऑफर 2024 के बचे हुए स्टॉक पर दिया जा रहा है।
Kawasaki Ninja 500 पर बचत:
अगर आप 500 सीसी पावरफुल निंजा 500 चुनते हैं, तो इस पर ₹5,000 का डिस्काउंट मिलेगा।
यह ऑफर इसके 2025 मॉडल की यूनिट्स पर लागू है।

कावासाकी की अन्य दमदार सुपरबाइक्स पर भी इस महीने भारी बचत का मौका मिल रहा है:
- Kawasaki Ninja 650:
- इस मिडिलवेट स्पोर्ट्स बाइक के 2025 मॉडल पर ₹27,000 की सीधी छूट मिल रही है।
- Kawasaki Ninja ZX-6R:
- इसके 2026 मॉडल पर ग्राहक ₹15,000 की नकद छूट या मुफ्त एक्सेसरीज किट चुन सकते हैं।
- Kawasaki Ninja 1100 SX:
- इसके 2026 मॉडल को खरीदने पर कंपनी मुफ्त एक्सेसरीज पैकेज ऑफर कर रही है।
- Kawasaki Ninja ZX-10R:
- इस लीटर-क्लास सुपरबाइक के 2026 मॉडल पर सबसे बड़ी यानी ₹2.89 लाख तक की बंपर बचत हो रही है।
- Kawasaki KLX RS:
- इस ऑफ-रोड बाइक के 2024 मॉडल पर ₹1.50 लाख और 2025 मॉडल पर ₹1 लाख का डिस्काउंट उपलब्ध है।
- Kawasaki Z900:
- इस नेकेड बाइक के 2026 मॉडल पर पहली सर्विस के रूप में ₹12,000 का फायदा दिया जा रहा है।
Tag: #nextindiatimes #Kawasaki #automobile




