टेक्नोलॉजी डेस्क। Apple के हालिया इवेंट में कई बड़े प्रोडक्ट्स पेश किए गए। iPhone के अलावा कंपनी ने अपनी स्मार्टवॉच और AirPods लाइनअप में भी बड़े बदलाव किए हैं।
यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी
Apple Watch Series 12 में कई नए फीचर्स हैं। Watch Ultra 4 में भी कई बदलाव हुए हैं। साथ ही AirPods 5 में नए फीचर्स आए हैं। Siri AI अगले महीने से मिलना शुरू होगा।
Apple Watch के नए हेल्थ फीचर्स
- तेज हार्ट रेट ट्रैकिंग: दोनों नई वॉच में नए सेंसर्स दिए गए हैं। अब ये वॉच हर पांच सेकंड में हार्ट रेट को ट्रैक कर सकती हैं। यह पहले से 24 गुना ज्यादा तेजी से काम करती हैं।
- रेडीनेस स्कोर: वॉच सुबह ही 0 से 10 के बीच एक स्कोर देगी। इससे आपको पता चलेगा कि आज वर्कआउट करना चाहिए या शरीर को आराम देना चाहिए।
- वॉच डेटा के आधार पर चार सुझाव देगी:
- Recover
- Pace Yourself
- Ready
- Go For It
- यह आपके स्लीप डेटा और फिटनेस से तय होगा।

स्मार्ट फीचर्स और ऑडियो अलर्ट
- लाइव रिवाइंड: यह फीचर आसपास हुई बातचीत के आखिरी 15 सेकंड का टेक्स्ट समरी दिखाएगा।
- ऑडियो इंटेलिजेंस: यह सिस्टम सायरन, अलार्म या रोने की आवाज को पहचानकर अलर्ट भेजेगा।
- शजाम (Shazam) सपोर्ट: वॉच आसपास बज रहे गानों को तुरंत पहचान लेगी।
बैटरी बैकअप और कीमतें
- Apple Watch Series 12: आउटडोर ट्रैकिंग में इसकी बैटरी 10 घंटे तक चलेगी। इसकी शुरुआती कीमत 56,900 रुपये रखी गई है।
- Apple Watch Ultra 4: इसकी बैटरी लो-पावर मोड में 84 घंटे तक चलेगी। इसकी शुरुआती कीमत 1,09,900 रुपये है।
- दोनों स्मार्टवॉच की डिलीवरी 18 सितंबर से शुरू हो जाएगी।
AirPods 5: लाइव ट्रांसलेशन और बेहतर नॉइज कैंसिलेशन:
नए AirPods 5 में लाइव ट्रांसलेशन का सपोर्ट दिया गया है। इससे आप दूसरी भाषा के व्यक्ति से आसानी से बात कर सकते हैं।
ये नए एयरपॉड्स पुराने मॉडल से 50% ज्यादा बैकग्राउंड नॉइज को ब्लॉक करते हैं। भारत में बेस मॉडल की कीमत 14,900 रुपये है।
वहीं वायरलेस चार्जिंग केस वाले मॉडल की कीमत 17,900 रुपये तय की गई है।
Tag: #nextindiatimes #Apple #AppleWatchSeries12




